img-fluid

ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला जन-केंद्रित है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

March 27, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला (Decision to reduce excise duty on Fuel) जन-केंद्रित है (Is People-Centric) ।


  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सरकार की जन-केंद्रित शासन और संवेदनशील निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जब पश्चिम एशिया संकट के बीच पूरी दुनिया ईंधन की कमी से जूझ रही है और कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ रही हैं, ऐसे समय में मोदी सरकार का ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला नागरिकों को बहुत जरूरी राहत देता है।”

    अमित शाह ने पोस्ट में आगे लिखा, “जहां कई देशों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं, वहीं मोदी सरकार का एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला जन-केंद्रित शासन और संवेदनशील निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है। इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई।”

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखा, “मौजूदा उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बहुत ही साहसी और संवेदनशील फैसला लेकर स्थिति को संभाला है। उन्होंने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दी है, जिससे आम आदमी को बहुत बड़ी राहत मिली है।” उन्होंने आगे लिखा, “जैसे कोविड महामारी के दौरान भारत ने बाकी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की थी, वैसे ही मौजूदा समय में भी प्रधानमंत्री मोदी ने रास्ता दिखाया है।”

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “जब-जब देश ने चुनौतियों का सामना किया है, तब-तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से देशवासियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल पर 10 रुपए से शून्य करना आमजन को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। साथ ही, डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क के माध्यम से देश में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना एक संतुलित एवं जनहितकारी दृष्टिकोण को दर्शाता है।” उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे कहा, “यह निर्णय फिर से सिद्ध करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सदैव राष्ट्रहित और जनकल्याण सर्वोपरि है।”

    बता दें कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की, जिससे पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर शून्य हो गई है। यह कदम बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    Share:

  • पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को सुरक्षा मिलेगी - केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    Fri Mar 27 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitaraman) ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से (Reduction in excise duty on Petrol and Diesel) उपभोक्ताओं को सुरक्षा मिलेगी (Will provide protection to Consumers) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved