
मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1406.73 अंक गिरकर 45,553.96 के स्तर पर और निफ्टी 432.15 अंक लुढ़ककर 13,328.40 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार की इस गिरावट को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने का इफेक्ट बताया जा रहा है।
दरअसल, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में कोराना वायरस के म्यूटेट होने के बाद नए स्ट्रेन के सबूत मिले हैं। इसका असर अब दुनियाभर के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर इसका सबसे बुरा असर देखने को मिला। दोपहर 12 बजे के बाद शेयर बाजार लगातार गिरता गया और सेंसेक्स में 1406 अंक लुढ़क गया।
अंतरराष्टरीय बाजारों से नकारात्मक संकेत मिलने के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार की शुरुआत लाल अंक के साथ हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 46,932 पर खुला और नेशनल स्टॉक एक्सेंज का निफ्टी 19 अंक की गिरावट के साथ 13,741 पर खुला था। शुरुआती कारोबार के दौरान ही गिरते हुए सेंसेक्स 267 अंक टूटकर 46693.95 तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी कारोबार के दौरान 86 अंक गिरकर 13,674 तक पहुंच गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved