मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh and Deepika Padukone) की सुपरहिट जोड़ी को एक साथ स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा था। दोनों ने राम लीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्म 83 के बाद से इन्हें साथ स्क्रीन पर देखनेका इंतजार हो रहा था। ऐसे में स्टार जोड़ी एक ऐड में नजर आई है। बेटी दुआ के जन्म के बाद दोनों पहली बार साथ में काम करते दिख रहे हैं। ये एक एयर कंडीशनर का ऐड है जिसमें अपनी फेवरेट जोड़ी को देख फैंस खुश हो गए हैं।
बता दें, पिछले साल सितंबर में दीपिका ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस अपना मैटरनिटी ब्रेक एन्जॉय कर रही थीं। लेकिन अब वो काम पर वापस लौट रही हैं। एक्ट्रेस ऑनलाइन वर्कशॉप में शामिल हो रही हैं, ऐड शूट कर रही हैं, हाल में एक शानदार फोटोशूट भी किया था। दीपिका ने अभी फिल्म सेट पर वापसी नहीं की है। ऐसी उम्मीद है एक्ट्रेस जल्द बेटी के साथ समय और फिल्म शूटिंग के समय को बैलेंस कर लेंगी और सेट पर लौटेंगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका आने वाले दिनों में कल्कि के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। उनके पास द इंटर्न नाम की भी फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन के होने की खबर थी। एक्ट्रेस को वापस फिल्मों में देखने का इंतजार हो रहा है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved