img-fluid

काल्कि 2 से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण को मिला हॉलीवुड प्रोजेक्ट

September 23, 2025

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले यह रिपोर्ट सामने आई थी कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) से बाहर कर दिया गया है। कहा गया कि दीपिका की बढ़ी हुई डिमांड और काम को लेकर रखी गई शर्तों की वजह से मेकर्स ने यह कदम उठाया। इसके बाद हाल में नाग अश्विन की काल्कि 2898 AD 2 से भी उनका नाम हटा दिया गया। लगातार दो बड़े प्रोजेक्ट्स हाथ से निकलने के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट लगने की खबर है।



दीपिका का हॉलीवुड प्रोजेक्ट

दरअसल, हॉलीवुड एक्टर विन डीज़ल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया। इसके बाद से ही खबरें हैं कि XXX फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का हिस्सा एक बार फिर दीपिका पादुकोण बन सकती हैं। 2017 में दीपिका ने हॉलीवुड डेब्यू इसी फ्रेंचाइजी की फिल्म एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से किया था। इस फिल्म में उनकी और विन डीजल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। अब इस प्रोजेक्ट में उनकी वापसी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। हालांकि, फिलहाल दीपिका पादुकोण या उनकी टीम की तरफ से अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

किंग की शूटिंग की शुरू
वर्क फ्रंट की बात करें तो बेटी दुआ की मां बनने के बाद दीपिका एक लंबे ब्रेक पर थीं। इस ब्रेक के दौरान उन्होंने कई प्रोजेक्ट छोड़ दिए। लेकिन हाल में उन्होंने फिल्म किंग के सेट पर वापसी की है। उन्होंने शाहरुख खान का हाथ थामे हुए तस्वीर शेयर की थी। सुहाना खान स्टारर इस फिल्म में दीपिका अहम किरदार में नजर आएंगी।

Share:

  • सौरव गांगुली ने CAB अध्यक्ष के तौर पर की वापसी, ईडन गार्डन्स और T20 World Cup के लिए बनाया प्लान

    Tue Sep 23 , 2025
    नई दिल्‍ली । पूर्व भारतीय कप्तान(Former Indian captain ) सौरव गांगुली(Sourav Ganguly) ने छह साल के अंतराल के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (Bengal Cricket Association) के अध्यक्ष के रूप में वापसी(Return as president) की है। उन्होंने अपनी वापसी पर सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की क्षमता को बढ़ाकर एक लाख के करीब करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved