img-fluid

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में दीपिका पादुकोण शामिल

July 03, 2025

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 के रूप में चुना गया है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्हें मोशन पिक्चर कैटिगरी (Motion picture category) में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम क्लास 2026 में सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में नाम आने से दीपिका पादुकोण ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को इस लिस्ट का ऐलान किया गया। इस लिस्ट में दुनियाभर की मशहूर पर्सनालिटीज का नाम शामिल है।

दीपिका के साथ-साथ लिस्ट में इन एक्टर्स का भी नाम
हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बुधवार को इस लिस्ट का ऐलान किया। लिस्ट में दीपिका पादुकोण के नाम के साथ-साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस एमिली ब्लंट, फ्रांसीसी एक्ट्रेस कोटिलार्ड, कनाडाई एक्ट्रेस रेचल मैकएडम्स, इतालवी एक्टर फ्रेंको नीरो और सेलिब्रिटी शेफ गॉर्डन रामसे का नाम शामिल है।

हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स के वॉक ऑफ फेम सिलेक्शन पैनल ने 20 जून को सैंकड़ों नामों में से 35 नामों का चुना था। इसके बाद, 25 जून को चैंबर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस लिस्ट को मंजूरी दी।


दीपिका पादुकोण लंबे समय से एक ट्रेंड सेट करने वाली एक्ट्रेस मानी जाती हैं। साल 2018 में दीपिका का नाम टाइम मैगजीन की 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में शामिल था।

2017 में दीपिका पादुकोण ने किया था हॉलीवुड डेब्यू
दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड के काम की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में xXx: Return Of Xander Cage फिल्म से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में दीपिका के साथ विन डीजल, नीना डोबरेव, डोनी येन, रूबी रोज और सैमुअल एल जैक्सन जैसे एक्टर्स नजर आए थे।

Share:

  • America : ट्रंप का जोहरान ममदानी पर तीखा हमला, बोले-मैं इस कम्युनिस्ट पागल को न्यूयार्क तबाह नहीं करने दूंगा

    Thu Jul 3 , 2025
    नई दिल्ली. अमेरिका (America) के राष्ट्रपति (President) डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर विवादास्पद बयान दिया है, अपने आधिकारिक हैंडल से उन्होंने लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मैं इस ‘कम्युनिस्ट पागल’ (communist lunatic) को न्यूयॉर्क (New York) को नष्ट नहीं करने दूंगा. ट्रंप ने अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved