img-fluid

सारे पोस्ट डिलीट करने के बाद Deepika Padukone ने पोस्ट किया एक Audio Clip

January 01, 2021

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के सोशल मीडिया (Social Media) के अकाउंट्स से सारे पोस्ट , ट्वीट और फोटो डिलीट हो चुके है। नए साल 2021 की शुरुआत से पहले दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter) और इंस्टाग्राम (Instagram) से सभी पोस्ट गायब हो गए हैं।

अटकले लगाई जा रही है थी कही उनके अकाउंटस हैक तो नहीं हो गाए है। अभी कुछ पिछले दिनों से हर दिन किसी ना किसी बॉलीवुड के चहिते सितारों के सोशल मीडिया अकाउंटस हैक हो रहे है। पिछले दो दिनों मे विक्रांत मेसी, फराह खान और पूनम पांडे का सोशल मीडिया का अकाउंट हैक हो गया था। एसा भी हो सकता है कि यह उनकी नई फिल्म के लिए प्रमोशन की रणनीति का हिस्सा हो। हो भी सकता है कि उन्होंने ये पोस्ट खुद डिलीट किए हैं । 

पर अब इन अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने खुद एक औडियो क्लिप पोस्ट किया है।

“यह 1.1.2021 है! सभी को नया साल मुबारक हो! आप किसके लिए आभारी हैं …?” खूबसूरती से व्यक्त किए गए नोट में, दीपिका 2020 को ‘अनिश्चितता’ का वर्ष कहती हैं। हालांकि, वह बताती हैं कि यह उनके लिए ‘आभार प्रकट करने का ‘ और ‘वर्तमान मे जीने का साल था ‘। छपाक अभिनेत्री ने साझा किया कि वह ‘सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की कामना करती हैं।’ और सभी को ‘नव वर्ष की शुभकामनाएं’ देते हुए नोट को समाप्त कर दिया।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं ट्विटर और फेसबुक पर भी उनके काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।  ऐसे में न्यू ईयर मनाने दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ फिलहाल राजस्थान में हैं। इस साल दीपिका की जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची, दीपिका पादुकोण का ड्रग्स केस में नाम आने के बाद खूब किरकिरी हुई थी। 

Share:

  • इन राशि वालों को कभी आपस में शादी नही करनी चाहिए, वरना भुगतेंगे गंभीर परिणाम

    Fri Jan 1 , 2021
    मेष : मेष राशि वाले काफी भावुक होते हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा कठोर लोग बिलकुल पसंद नही आते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के लिए बृषभ राशि सबसे खराब मेल है। क्योंकि ऐसे लोग उनकी इच्छाओ से बिलकुल उल्टा चलते हैं। वृषभ : इस राशि के लोग अपने फैसले के काफी पक्के और निश्चय के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved