img-fluid

Rohit Shetty की सिंघम अगेन में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री

December 09, 2022

सिंघम, सिंघम रिटर्न, सिम्बा, सूर्यवंशी (Singham, Singham Returns, Simmba, Sooryavanshi) जैसी कॉप यूनिवर्स फ़िल्में बनाने के बाद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक बार फिर से इस सीरीज की एक और कड़ी दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं जिसका नाम होगा सिंघम अगेन।



इस फिल्म में मेल लीड में एक बार फिर से अजय देवगन नजर आएंगे। वहीं फीमेल लीड में दीपिका पादुकोण होगी। चेन्नई एक्सप्रेस और आगामी फिल्म सर्कस में कैमियो करने के बाद सिंघम अगेन दीपिका पादुकोण की रोहित शेट्टी संग तीसरी फिल्म होगी। रोहित शेट्टी ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए कहा, ‘दीपिका मेरी लेडी कॉप हैं, जो कॉप यूनिवर्स से होंगी… अब अगले साल यानी 2023 में हम साथ में इस फिल्म के लिए काम शुरू करेंगे।’

रोहित शेट्टी की इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं बात करे अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की ,तो सिंघम अगेन से पहले दोनों रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सर्कस में स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Fri Dec 9 , 2022
    9 दिसंबर 2022 1. बांबी वा की जल भरी, ऊपर जारी आग। जब बजाई बांसुरी, निकसो कारो नाग? उत्तर. ……हुक्का 2. पीली पोखर, पीले अंडे। बेगि बता नहीं मारूं डंडे? उत्तर. ……कढ़ी 3. पैर नहीं तो नग बन जाए, सिर न हो तो ‘गर’। यदि कमर कट जाए मेरी, हो जाता हूं ‘नर’? उत्तर. ……नगर
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved