img-fluid

‘UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से…’, सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला

July 18, 2026

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी सांसद रवि किशन ने विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संस्कृत उर्दू और अब भगवान श्रीकृष्ण के बारे में बोलने लगे हैं. उन्हें पता है कि यूपी का चुनाव आ रहा है. कांग्रेस और सपा में छटपटाहट है. कांग्रेस और सपा बुरी तरह हार रही है. वे छटपटा कर नई-नई ड्रामेबाजी नहीं करें.

उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि संस्कृत और उर्दू हमारी विरासत है. यह दु:खद है कि अब वे राजनीति में भगवान ईस्ट उर्दू और संस्कृति को जोड़ने जा रहे हैं. खुद को तुरंत समझने वाले कांग्रेस के लोग हमारे भगवान को राजनीति में न लाएं. यह दु:खद है और इसकी वह आलोचना करते हैं.

एक सवाल में जवाब में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि बहुत दु:खद है वह बहुत सारी चीज सुन रहे हैं उर्दू और संस्कृत के बारे में. यह पूरी तरह से कांग्रेस ने सुनियोजित किया है. विपक्ष कृष्ण भगवान के बारे में बोलने लगे. दु:खद यह है कि अब यह राजनीति में भगवान, ईस्ट, उर्दू और संस्कृत को जोड़ने जा रहे हैं. संस्कृत और उर्दू हमारी विरासत है. इसकी बहस में जाएंगे तो बात बहुत दूर तक जाएगी.


  • आगे कहा कि जो लोग राजनीति में खुद को तुर्रम समझ रहे हैं, वे उन सारे तुर्रम से कहेंगे कि हमारे भगवान को तुर्रम कांग्रेसी लोग राजनीति में न लाएं. हमारे जितने वेद पुराण, शास्त्र संस्कृत में लिखे गए हैं. कई हजार साल पुराना इनका इतिहास है. कृपया राजनीति न करें.

    सांसद रवि किशन ने कहा कि वे जान रहे हैं कि यूपी का चुनाव है. वह यह भी जान रहे हैं कि कांग्रेस और सपा बुरी तरह हार रही है. छटपटा कर नई-नई ड्रामेबाजी न करें. वे अभी से बता दे रहे हैं कि 20 तारीख से सदन न चलने की तैयारी यह सारे विरोधी कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी मंशा विफल होगी. इस बार उनकी संख्या महादेव अद्भुत करने वाले हैं. यह सदन ना चला कर रोज 9 करोड़ रुपए जनता का नुकसान करने की तैयारी कर चुके हैं.

    उन्होंने आगे कहा कि बहुत अच्छी खबर आ रही है बहुत ही ऐतिहासिक बिल पास होंगे. देश, जनता, महिलाओं को शक्ति देने, देश के हित के लिए बड़े-बड़े बिल आ रहे हैं. भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधियों का सामना करके बिल पास कर रहे हैं. उनका देश आज ऊंचाई पर है जीडीपी ऊंचाई पर है विश्व लड़ाई में उलझा हुआ है देश पर कोई भी आज प्रधानमंत्री आने नहीं दिए. देश के लिए एक ढाल बनकर खड़े हैं.

    हम सभी को ऐसे प्रधानमंत्री पर गौरव करना चाहिए. 20 तारीख को देखेगा विपक्ष जो कि खत्म हो चुका है, फिर भी छटपटाएगा और यह भी विपक्ष और कांग्रेसियों की आवाज है, जो उर्दू- संस्कृत में आ रही है और कृष्ण तक पहुंच गई है, ये बहुत दुःखद है, वे इसकी आलोचना करते हैं.

    Share:

  • 'बंटवारा 1947' के दूसरे टीजर में गूंजी सनी देओल की आवाज, एक्शन मोड में आए नजर

    Sat Jul 18 , 2026
    डेस्क: सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है. पहले टीज़र के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें सनी देओल का दमदार एक्शन अवतार और दमदार डायलॉग फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहे हैं. मेकर्स ने हाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved