img-fluid

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

October 20, 2025


नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (Defence Minister Rajnath Singh and Army Chief General Upendra Dwivedi) ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं (Extended Diwali Greetings) ।


  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली के अवसर पर अपने संदेश में समस्त देशवासियों को प्रकाश और उल्लास के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिव्य दीपोत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करे, ईश्वर से यही कामना है। दीपावली के अवसर पर मंगल कामना करते हुए उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से देश में शांति, एकता और निरंतर प्रगति का दीप सदा प्रज्वलित रहे। वहीं भारतीय वायुसेना ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

    सेना प्रमुख ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश और खुशियों का यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, अवसरों और सफलता के मार्ग को प्रकाशित करे। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह त्योहार सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए। जनरल द्विवेदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि जब हम दीप जलाएं, तो उन वीर सैनिकों और शहीदों को भी याद करें, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। गौरतलब है कि पर्व के इस अवसर पर भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उत्तराखंड की पहाड़ियों पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया है।

    सेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां पहुंचकर सेना प्रमुख ने सेना की परिचालन स्थिति व तैयारियों का जायजा लिया। हिमालयी क्षेत्र की अग्रिम चौकियों पर मौजूद सेनाध्यक्ष ने सैनिकों का उत्साहवर्धन किया और नागरिक-सैन्य सहयोग को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। यह दौरा सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र में किया गया।

    इस दौरान सेना प्रमुख ने यहां बर्फीली चोटियों पर तैनात जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पर्व के अवसर पर उनके साथ समय बिताया। भारतीय सेना के मुताबिक अपने दौरे के दौरान, सेना प्रमुख ने उत्तराखण्ड पिथौरागढ़ और उसके आसपास के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सैन्य टुकड़ियों की समीक्षा की। दीपावली केवल प्रकाश का उत्सव ही नहीं, बल्कि यह साहस, त्याग और एकता की भावना का प्रतीक भी है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय सेना सदैव राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ देश की सीमाओं की रक्षा में तत्पर है।

    Share:

  • बिहार चुनाव से बाहर हुई झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और RJD पर धोखा देने का आरोप

    Mon Oct 20 , 2025
    नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से बाहर हो गई है. झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने महागठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस और आरजेडी पर धोखा देने का आरोप लगाया है. मंत्री ने कहा कि झामुमो इसका बदला जरूर लेगी. उन्होंने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved