नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुई है, जिसके लिये इच्छुक अविवाहित पुरुष उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है।
आपको बता दें कि अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर हाल ही में बिहार में सड़कों पर छात्रों का बवाल भले ही थम गया हो, किन्तु कांग्रेस (Congress) समेत तमाम सत्ता विरोधी पार्टियां इसका लगातार विरोध कर रही हैं। इसी को देखते हुए 18 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद (Parliament) के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में इस मुद्दे पर संसद में भी हंगामा होने के पूरे आसार दिख रहे हैं। 8 जुलाई को रक्षा मंत्रालय से जुड़ी परामर्शदात्री समिति (Consultative Committee) की बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved