img-fluid

दिल्ली चुनाव को लेकर EXIT POLL में चौंकाने वाला दावा, मुसलमानों ने कांग्रेस से ज्यादा BJP को दिया वोट!

February 06, 2025

नई दिल्‍ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के लिए मतदान (Voting) संपन्न हो चुका है। अब 8 फरवरी को काउंटिंग के बाद पता चलेगा कि चौथी बार अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली के मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनेंगे या फिर ढाई दशक बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) राजधानी में कमल खिला सकेगी। हालांकि, अधिकतर एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं, मेटराइज के सर्वे में दोनों दलों में करीबी मुकाबले का अनुमान जाहिर किया गया है।

क्या कहता है मेटराइज का सर्वे
मेटराइज के सर्वे के मुताबिक, भाजपा और आप के बीच बेहद करीबी मुकाबला है, जिसमें भगवा दल को थोड़ी बढ़त मिल सकती है। मेटराइज के एग्जिट पोल में भाजपा को 35-40 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की बात कही गई है।

कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को मुस्लिम वोट: एग्जिट पोल
पूरे चुनाव के दौरान एक बड़ा सवाल बना रहा कि इस बार मुस्लिम वोटर्स का रुख क्या होगा। 2020 में हुए दंगे के बाद पहले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मुस्लिम वोटर्स क्या आप को छोड़कर कांग्रेस की ओर लौटेंगे यह लगातार पूछा जाता रहा। अब मेटराइज के सर्वे में इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की गई है। इसका नतीजा थोड़ा हैरान करने वाला है।


मेटराइज के सर्वे के मुताबिक, मुस्लिम वोटर्स ने कांग्रेस से अधिक भाजपा पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, 67 फीसदी मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। तो 9 फीसदी वोटर्स ने कांग्रेस को चुना। वहीं, 11 फीसदी मुसलमानों ने इस बार भाजपा को दिल्ली में लाने के लिए कमल का बटन दबाया है। अन्य को 13 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

क्या भाजपा से बढ़ रही मुसलमानों की नजदीकी?
ऐसे में के बार फिर यह सवाल उठता है कि क्या मुसलमानों की भाजपा से नजदीकी बढ़ रही है। पिछले कुछ चुनावों में भी ऐसा देखने को मिला है। हाल के समय में भाजपा ने कई मुस्लिम बहुल सीटों पर जीत हासिल की है तो कई पोस्ट पोल सर्वे में भी सामने आया कि भाजपा को अच्छी संख्या में मुसलमानों ने वोट दिया। माना जाता है कि तीन तलाक के खिलाफ कानून से मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को वोट करना शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार मंचों से इस बात का जिक्र कर चुके हैं।

Share:

  • UP के बांदा से पकड़ाई युवकों को जबरन किन्नर बनाने वाली कैटरीना, गोली-इंजेक्शन से कराती थी लिंग परिवर्तन

    Thu Feb 6 , 2025
    बांदा । यूपी (UP) के बांदा (Banda) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसों का लालच देकर युवाओं (Youth) को नशीली गोलियां, दवाएं व इंजेक्शन देकर फीमेल हार्मोंस (female hormones) विकसित कर कानपुर के अस्पतालों जबरन लिंग परिवर्तन (gender change) कराया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में लोकथोक अतर्रा के रहने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved