
नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम(ArunJaitleyStadium) के अलावा अब राजधानी को एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम(InternationalCricketStadium) मिलने जा रहा है। डीडीसीए (DDCA)के चेयरमैन रोहन जेटली ने इस योजना का खुलासा करते हुए बताया कि नया स्टेडियम लगभग 70 हजार दर्शकों(70kCapacity) की क्षमता वाला होगा। इसका मकसद बढ़ती क्रिकेट डिमांड को पूरा करना और मौजूदा अरुण जेटली स्टेडियम ( RohanJaitley)पर लोड कम करना है।
70 हजार कैपेसिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनजमेंट
देश की राजधानी में वर्तमान में केवल अरुण जेटली स्टेडियम ही इंटरनेशनल क्रिकेट का स्थल है, जिसकी क्षमता 41 हजार दर्शक है। सालभर में यहां आईपीएल इंटरनेशनल, वुमेंस प्रीमियर लीग और घरेलू मैच आयोजित होते हैं। ऐसे में डीडीसीए ने दूसरा स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया ताकि मैन-मैनेजमेंट और गेम्स के वितरण में सुविधा बनी रहे।
रोहन जेटली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह स्टेडियम न सिर्फ आज की जरूरत को पूरा करेगा, बल्कि अगले दो दशकों में बढ़ती क्रिकेट डिमांड को भी ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। दोनों स्टेडियम साथ में चलेंगे और हेल्दी इकोसिस्टम बनाकर मैचों की व्यवस्था बेहतर होगी।
सुविधाएं पहुंच मेट्रो कम्यूट
डीडीसीए यह भी सुनिश्चित करेगा कि नया स्टेडियम दर्शकों के लिए आसानी से पहुंच योग्य हो। मेट्रो और अन्य कम्यूट सुविधाएं स्टेडियम के बेहद पास होंगी, ठीक वैसे ही जैसे अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास हैं। इस तरह, दिल्ली को जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक और शानदार मंच मिलेगा जो आधुनिक सुविधाओं और बड़ी क्षमता वाला होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved