img-fluid

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में गोली चली, पुलिस मामले की जांच में जुटी

April 22, 2022

नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फिर फायरिंग की घटना हुई है, जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को वकील और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद वहां फायरिंग हुई। इस घटना में 2 वकीलों को गोली लगने की सूचना है, घायल वकीलों को अस्पताल ले जाया गया है, वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।


मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है,  आखिर गार्ड और वकील के बीच क्या हुआ था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मगर कोर्ट परिसर के पास गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि  रोहिणी कोर्ट में इस तरह की घटना सामने आई है, इससे पहले भी यहां शूटआउट और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Share:

  • Ratan Shastra: नीलम रत्न से रातों-रात चमक सकती है किस्मत, ऐसे करें असली की पहचान

    Fri Apr 22 , 2022
    नई दिल्‍ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में 84 उपरत्न और 9 रत्नों का वर्णन मिलता है। जिसमें पांच प्रमुख रत्न हैं। जो है हीरा, पन्ना, माणिक्य, मोती, पुखराज और नीलम। यहां हम आज बात करेंगे नीलम रत्न (sapphire stone) के बारे में, जिसका संबंध शनि देव (Shani Dev) से हैं। ज्योतिष में शनि को ग्रहों का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved