
बठिंडा (पंजाब ) । गुप्तचर और सुरक्षा एजेंसियों को धता बताते हुए गणतंत्र दिवस हिंसा का अभियुक्त, गैंग्स्टर और एक लाख का इनामी अभियुक्त लक्खा आज गांव मेहराज (बठिंडा) में की जा रही रैली में शामिल हुआ।
दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। गांव में लोगों की भीड़ है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण और पंचायत पहले से ही लक्खा के पक्ष में प्रस्ताव पारित कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि लक्खा को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस द्वारा गांव मेहराज की घेराबंदी की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved