मुंबई (Mumbai) ”ग्लोबल स्टार” प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) कई महीनों के बाद मुंबई आई हैं। आज सुबह पपराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर देखा। बहन परिणीति चोपड़ा (Priyanka Chopra ) की शादी में प्रियंका शामिल नहीं हुईं लेकिन अब वह मामी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची हैं। यह फेस्टिवल आज से शुरू हो रहा है और यह फिल्म फेस्टिवल 5 नवंबर तक चलने वाला है।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज ”सिटाडेल” में नजर आई थीं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ”लव अगेन” में भी मुख्य भूमिका निभाई। अब वह आने वाली फिल्म ”हेड्स ऑफ स्टेट्स” और ”इट्स ऑल कमिंग बैक टू” में नजर आएंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved