img-fluid

‘चांद पर सेक्स’ की ख्वाहिश, NASA के कर्मचारी ने उड़ाए 175 करोड़ के चांद के पत्थर

August 13, 2025

वाशिंगटन। अमेरिका की जानी-मानी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका के साथ ‘चांद पर सेक्स’ (Sex on the Moon) के लिए करीब 175 करोड़ रुपए की कीमत के चांद के दुर्लभ पत्थर चुरा लिए। यह मामला सुनकर भले ही किसी को फिल्मी लगे, लेकिन यह हकीकत है। उसने बाद में इन पत्थरो को बेचने के लिए खरीददार भी ढूंढा, लेकिन एक गलती से पकड़ा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना आज से 23 साल पहले की है। उस वक्त 24 साल का थाड रॉबर्ट्स और उसकी प्रेमिका टिफ़नी फाउलर समेत चार लोगों ने NASA के सिक्योरिटी कैमरे हैक किए, नियोप्रीन बॉडीसूट पहने और असली आईडी बैज बनवाकर एजेंसी की लैब से करीब 7.7 किलो वजनी चांद के पत्थर चुरा लिए। FBI के अनुसार, इन पत्थरों के लिए बेल्जियम का एक खरीदार 1000 से 5000 डॉलर प्रति ग्राम देने को तैयार था, लेकिन उसे शक हुआ और उसने FBI से संपर्क किया। इसके बाद अंडरकवर ऑपरेशन में पूरी टीम पकड़ी गई।



प्रेमिका संग ‘चांद पर सेक्स’ की ख्वाहिश
थाड रॉबर्ट्स ने बाद में बताया कि यह सब उसने अपने ‘प्यार’ के लिए किया। 2012 में CBS को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैं उसे दिखाना चाहता था कि मैं उसे चांद तक भी सकता हूं। यह हमारे रिश्ते की रोमांटिक शुरुआत होती।”

लेकिन असल में इस चोरी के पीछे मकसद आर्थिक तंगी भी थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि डील से ठीक पहले रॉबर्ट्स ने चांद के कुछ पत्थर अपने बिस्तर में चादर के नीचे रखे और दावा किया कि उन्होंने उन पर ‘सेक्स ऑन द मून’ किया। उसके मुताबिक, “यह आराम के लिए नहीं बल्कि एक प्रतीकात्मक एक्सप्रेशन था कि पहली बार किसी ने चांद पर प्यार किया है।”
गिरफ्तारी

2002 में गिरफ्तारी के बाद रॉबर्ट्स को आठ साल जेल हुई, हालांकि 2008 में वो रिहा हो गए। उनकी प्रेमिका फाउलर और एक अन्य साथी शे सॉर को 150 घंटे सामुदायिक सेवा, 180 दिन नजरबंदी और 9,000 डॉलर से अधिक का जुर्माना भरना पड़ा। चौथे आरोपी गॉर्डन मैकव्हॉर्टर को छह साल जेल हुई। जेल में रहते हुए रॉबर्ट ने Einstein’s Intuition नाम की 700 पन्नों की किताब लिखी और अब एक निजी थिंक टैंक में भौतिक विज्ञानी के तौर पर काम कर रहे हैं।

Share:

  • ‘Bigg Boss 19: संसद और लोकतंत्र से प्रेरित होगा सलमान के रिएलिटी शो के घर का थीम...

    Wed Aug 13 , 2025
    मुम्बई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Bollywood Superstar Salman Khan) का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Reality show ‘Bigg Boss 19’) 24 अगस्त के दिन लॉन्च होगा। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर का थीम संसद और लोकतंत्र से प्रेरित होगा, जिसे “घरवालों की सरकार” नाम दिया गया है। इस थीम के तहत घर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved