img-fluid

रीढ़ की तकलीफ के बावजूद 24 घंटे काम करते हैं शाहरुख,गोविंद नामदेव ने खोला सुपरस्टार की फिटनेस और जुनून का राज

February 24, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड (Bollywood)के वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव( Govind Namdev )ने हालिया इंटरव्यू में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर कई दिलचस्प और प्रेरणादायक बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि शाहरुख गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं,(Shahrukh has serious health problems) खासकर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतों से जूझने के बावजूद जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करते हैं, वह वाकई हैरान कर देने वाला है। गोविंद नामदेव ने कहा कि इंडस्ट्री(Industry) में अगर कोई शख्स 24 घंटे काम करने का माद्दा रखता है, तो वह शाहरुख खान ही हैं।

गोविंद नामदेव ने यह खुलासा ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में किया। उन्होंने कहा, “एक ही बंदा है जो 24 घंटे काम करता है। सोना भी 3-4 घंटे, उसी में दंड-बैठक भी है, उद्घाटन भी करना है, डायलॉग भी याद करना है, कहीं परफॉर्म करने भी जाना है। मैं हैरान हो गया कि ये कैसा आदमी है।” उनके मुताबिक, शाहरुख की दिनचर्या इतनी व्यस्त होती है कि आम इंसान उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह कभी अपनी तकलीफों का जिक्र नहीं करते।

गोविंद नामदेव और शाहरुख खान ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म Phir Bhi Dil Hai Hindustani में साथ काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन Aziz Mirza ने किया था। फिल्म में गोविंद नामदेव ने मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था। उसी दौरान उन्होंने शाहरुख के काम करने के अंदाज को करीब से देखा। उनका कहना है कि शाहरुख की प्रोफेशनलिज्म और समय के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें भी बहुत कुछ सिखाया।

गोविंद नामदेव ने बताया कि शाहरुख को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या है और उन्हें काफी शारीरिक तकलीफ रहती है। “फिजिकली बहुत ज्यादा प्रॉब्लम है, रीढ़ की हड्डी की दिक्कत है, लेकिन फिर भी वह रुकते नहीं हैं। उन्हें देखकर हमें भी सीख मिलती है,” उन्होंने कहा। उनके अनुसार, शाहरुख कभी अपनी परेशानी को बहाना नहीं बनाते, बल्कि अपने काम को ही प्राथमिकता देते हैं।

खुद शाहरुख खान भी पहले कई इंटरव्यू में यह स्वीकार कर चुके हैं कि वे लंबे समय तक खाली बैठ नहीं सकते। उनका मानना है कि ज्यादा ब्रेक लेने से उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित होती है, इसलिए वे खुद को लगातार काम में व्यस्त रखते हैं। यही वजह है कि चाहे फिल्म की शूटिंग हो, प्रमोशन हो या कोई लाइव परफॉर्मेंस शाहरुख हर जगह पूरी ऊर्जा के साथ नजर आते हैं।


  • वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म King को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है और फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज इस साल दिसंबर में प्रस्तावित है।

    स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद जिस तरह शाहरुख खान लगातार मेहनत कर रहे हैं, वह उनके जुनून और प्रोफेशनल एटिट्यूड का प्रमाण है। गोविंद नामदेव की बातों से साफ है कि सुपरस्टार बनने के पीछे सिर्फ किस्मत नहीं, बल्कि अथक परिश्रम और अद्भुत अनुशासन भी है।

    Share:

  • डॉन 3 विवाद: फरहान-रणवीर के बीच टकराव, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सुझाया कानूनी रास्ता

    Tue Feb 24 , 2026
    नई दिल्ली। फिल्म डॉन 3 को लेकर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच चल रहे विवाद पर अब नया मोड़ आया है। एक्सल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के प्रोड्यूसर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवाणी (Ritesh Sidhwani) ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये के मुआवजे (Compensation) की मांग की थी क्योंकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved