img-fluid

करोड़ों लुटाने के बाद भी फ्लॉप! बॉक्स ऑफिस पर पिटीं सबसे महंगी फिल्में, टॉप पर प्रभास की मूवी

January 10, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)में तरह-तरह की फिल्में बनती हैं। कई बार ऐसा होता है कि कम बजट में भी डायरेक्टर (director)आपको ऐसी कहानी दे देता है कि वो कहानी आपके साथ सालों साल रहती है। वहीं, कुछ फिल्मों पर मेकर्स (makers)पानी की तरह पैसा बहाते हैं, लेकिन वो फिल्में आपको पसंद नहीं आती हैं। ऐसी फिल्में जब आप देखने जाते हैं तो आपको भी लगता है कि आपने अपना पैसा बर्बाद (wasted money)कर दिया है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसपर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन फिर भी वो फिल्में बॉक्स ऑफिस(box office) पर बुरी तरह पिट गईं।

आदिपुरुष: लिस्ट में सबसे पहले साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष का नाम है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन जैसे कलाकार नजर आए थे। sacnilk.com की मानें तो फिल्म का बजट 450 करोड़ था। इस फिल्म ने भारत में 343 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। ये फिल्म सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हुई थी।
बड़े मियां छोटे मियां: लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां है। ये फिल्म 11 अप्रैल, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 350 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 78.49 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान: लिस्ट में तीसरे नंबर पर आमिर खान और अमिताभव बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान है। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ था। फिल्म ने भारत में 194 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी।
जीरो: लिस्ट में चौथे नंबर पर शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो है। फिल्म का बजट 200 करोड़ था। वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो भारत में फिल्म ने 120.80 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी।
कलंक: 5वें नंबर पर लिस्ट में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर की फिल्म कलंके है। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 99.80 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।


  • रा.वन: लिस्ट में छठे नंबर पर शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म रा.वन है। फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 130 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 156.87 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी।
    जग्गा जासूस: लिस्ट में 7वें नंबर पर रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस है। इस फिल्म का बजट 125 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 75.22 करोडड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
    (डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं।)

    Share:

  • ईरान में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी.... इंटरनेट बंद, इंटरनेशनल टेलीफोन सेवाओं पर भी रोक

    Sat Jan 10 , 2026
    तेहरान। लगातार विरोध प्रदर्शनों (Protests) के बीच ईरान (Iran) में इंटरनेट बंद (Internet shut down) कर दिया गया है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय टेलीफोन सेवाओं (International telephone services) पर भी रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का विरोध थम नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved