
नागदा। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में तेजा दशमी की धूम रही। घरों में दाल-बाटी बनी। वहीं श्रद्धालु ने पैदल मंदिर पहुंचकर वीर तेजाजी महाराज को मन्नत के निशान चढ़ाएं। सुबह से शाम तक तेजाजी मंदिरों पर दर्शन का क्रम चला।
पाडल्याकलां स्थित नवकली नाग महाराज वीर तेजाजी मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। पंडा मानसिंह चौधरी व मंदिर समिति सदस्य बंटू बोड़ाना ने बताया दशमी पर सुबह 7 बजे तेजाजी महाराज का अभिषेक कर चोला चढ़ाया गया। सुबह 9 बजे तेजादशमी महायज्ञ एवं मेल आरती की गई। सुबह 10 बजे मन्नती निशान चढ़ाने का दौर शुरू हुआ जो दिनभर चला। दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जहरीले जंतु एवं सर्पदंश से पीडि़त लोगों की तांती छोड़ी गई। रात 8.30 बजे महाआरती व नगर पालिका द्वारा रात 9.30 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि मंदिर परिसर में दो दिनी मेला भी चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर अखाड़ों के कलाकारोंं ने हैरतअंगेज करतबोंं का प्रदर्शन भी किया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved