img-fluid

शिप्रा में फिर डूबा..सुबह महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत आई

August 08, 2022

  • दो दोस्त लोगों के पैर पकड़कर उसे बचाने की मदद मांगते रहे

उज्जैन। महाराष्ट्र में रहने वाले तीन युवक आज सुबह महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। सुबह 6 बजे तीनों स्नान करने के लिए रामघाट पर पहुँच गए। नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दोनों दोस्त लोगों से गुहार लगाते रहे लेकिन वहाँ कोई मौजूद नहीं था। बाद में पुलिस पहुँची और शव को बाहर निकाला गया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह अजय पिता संजय पंवार उम्र 25 साल अपने दो दोस्त विजय और दीपक के साथ महाकाल दर्शन के लिए कार द्वारा उज्जैन पहुँचे। सुबह 6 बजे तीनों दोस्त नहाने के लिए रामघाट पर गए। नहाने के दौरान अजय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों को तैरना नहीं आता है, जिसके चलते उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों से अपने दोस्त को बचाने की गुहार लगाई लेकिन कोई उसे बचा नहीं पाया।


सुबह के समय घाट पर न तो कोई तैराक था और न ही नगर सैनिक के जवान मौजूद थे। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और मृतक के शव को बाहर निकलवाया गया। इधर उसके साथियों ने परिजनों को खबर कर दी जो शाम तक यहाँ पहुँचेंगे। शव को अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Share:

  • बेटी पर 'बुरी आत्मा का साया' होने का था शक, मां-बाप ने पीटकर मार डाला

    Mon Aug 8 , 2022
    नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक माता-पिता ने ही अपनी 5 साल की बेटी को मार डाला. वह काफी दिनों से बीमार थी. इस मामले में दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक यह तंत्र मंत्र और अंधविश्वास का मामला है. बच्ची का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved