img-fluid

महाकाल में VIP के लिए भक्तों को रोका, कहा-आतंकी हमले की आशंका

February 21, 2022

  • भस्मारती में रोकने पर महाकाल में हंगामा
उज्जैन।  उज्जैन महाकाल मंदिर में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत भस्मारती में शामिल हुए। इस दौरान  आम श्रद्धालुओं को दी गई प्रवेश की अनुमति अचानक निरस्त किए जाने से श्रद्धालु भडक़ उठे। लोगों का कहना था कि हमने पहले से भस्मारती में शामिल होने के लिए रसीद कटा रखी है। जब भक्तों का हंगामा बढ़ा तो मंदिर समिति ने कहा कि  आतंकी हमले की आशंका के चलते  भस्मारती में आम लोगों का प्रवेश रोका गया है। मुंबई से आई श्रद्धालु ज्योत्स्ना बेण्डे ने कहा कि हम सुबह 5 बजे से भस्मारती परमिशन की लाइन में लगे हैं। शुल्क देने के बाद भी हमारी भस्मारती परमिशन निरस्त कर दी गई। उन्होंने मंदिर समिति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वीआईपी मूवमेंट के चलते भक्तों को रोका गया।

Share:

  • क्रेडिट सुइस का दावा: कारोबारी बदलाव से निजी कंपनियों के लिए चुनौती बढ़ाएगी LIC, मार्जिन बढ़ाने पर दे रही ध्यान

    Mon Feb 21 , 2022
    मुंबई। आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कारोबारी सुधारों के बाद निजी कंपनियों के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकती है। ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुइस का कहना है कि एलआईसी अब नॉन पार्टिसिपेटिंग पॉलिसियों में भी काम बढ़ाएगी। एलआईसी ने अपने सरप्लस व लाभांश वितरण नियमों में सुधार किए थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved