img-fluid

आकर्षक रूप से सजे मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए उमड़े भक्त

August 21, 2022

  • विधायक भी पहुंचे, अलग-अलग प्रकार की प्रसादी का हुआ वितरण, ब्रज के उल्लास से गूंजा नगर

सिरोंज। सिरोंज।नवमी के दिन पूरा नगर बांके बिहारी के जयकारों से गूंज उठाहर और यहां का माहौल ब्रिज की तरह नजर आ रहा था हर गली में भक्त दर्शन करने के लिए आते हुए और जाते हुए नजर आ रहे थे। दर्शनों के लिए श्रद्धालु उतावले थे। हर साल अष्टमी की रात्रि में हर्षोल्लास के साथ कन्हैया का जन्म उत्सव मनाया गया एवं अगले दिन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में नगर के सभी मंदिरों में प्रसादी का वितरण हुआ मंदिर समितियों तथा पुजारियों के द्वारा मनमोहक रूप से मंदिरों को सजाया गया था कहीं पर भगवान कन्हैया का जन्म फूलों से मंदिरों से सजा कर मनाया गया तो कहीं पर गुब्बारे लगाकर तो कहीं पर हरी और रंग बिरंगी पतियों बा प्राचीन परंपराओं के अनुसार साज सज्जा की गई थी। दोपहर के बाद सभी मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगने लगा जो कि देर रात तक चलता रहा नगर के प्रसिद्ध मंदिर मदन मोहन सरकार मंदिर पर फूलों का बंगला सजाकर भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। छतरी नाका हनुमान मंदिर पर अलग-अलग प्रकार पत्तियों से मंदिर को सजा कर जन्म उत्सव मनाया गया इसके अलावा रामलला सरकार मंदिर , बांके बिहारी मंदिर ,द्वारकाधीश , मंदिर , गणेश की अथाई स्थिति गणेश जी का मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, राम जानकी मंदिर, मसानिया मंदिर, गिरधारी जी मंदिर सहित सभी मंदिरों में ग्वाल चमेली से लेकर अलग-अलग तरह की प्रसादी का वितरण हुआ।दर्शन और प्रसाद लेने के लिए भारी संख्या में भीड़ लगी रही । मंदिरों में एक से बढ़कर एक तरह की साज-सज्जा की गई थी , सभी मंदिरों में भगवान को आकर्षण वस्त्र पहनाए गए थे ,झिलमिल करती रोशनी की बीच दृश्य देखते ही बन रहे थे कृष्ण के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा ।


क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा अपने समर्थकों के साथ दर्शन करने पहुंचे
वहीं विधायक उमाकांत शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा की तरह पैदल ही मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिए पहुँचे। इस बार उन्होंने अपने दर्शन दल में बधाई के बाजे बजवाने के लिए बैंड बाजे भी शामिल किए थे। जो आगे – आगे धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। मंदिरों में कृष्ण के विभिन्न रूपों के दर्शनों के दौरान ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को नगर के प्राचीन मंदिरों और उनकी ऐतिहासिकता से भी अवगत कराया छतरी की उन्नति व सुख समृद्धि की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन साहू और उपाध्यक्ष मनोज साईनाथ एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share:

  • तहसीलदारों को ई-केवायसी की जवाबदारी लेकर कार्य करना होगा

    Sun Aug 21 , 2022
    प्रभारी कलेक्टर आदित्य सिंह ने की राजस्व प्रकरणों की समीक्षा। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को मिली प्रसंशा। विनीता जैन की भ्रामक जानकारी पर लगाई लताड़ 50 लाख की वसूली,एसडीएम तहसीलदार की प्रशंसा। गुना। प्रभारी कलेक्टर श्री आदित्य सिंह द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित कर समीक्षा की गयी। बैठक में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved