img-fluid

बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में पूर्व पत्नी ऐश्वर्या के साथ नजर आए धनुष

June 01, 2025

मुंबई। सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या (Dhanush -Aishwarya) बेशक एक दूसरे से अलग हो गए हों, लेकिन अपने दोनों बच्चों की परवरिश साथ कर रहे हैं। अब हाल में बड़े बेटे यात्रा की ग्रेजुएशन सेरेमनी (Graduation Ceremony) में साथ में शामिल हुए। धनुष ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गर्व के पलों को तस्वीरों के रूप में शेयर किया है। इन तस्वीरों में धनुष और ऐश्वर्या बेटे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें देखकर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
धनुष के लिए गर्व का पल

धनुष ने दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो और पूर्व पत्नी ऐश्वर्या बेटे यात्रा को गले से लगाए हुए हैं। एक्टर ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘गौरवान्वित माता-पिता’। इस तस्वीर पर कई सेलेब्स और फैंस ने इस खास पलों के लिए एक्टर को बधाई दी है।


अलग होने के बाद साथ कर रहे हैं परवरिश
बता दें, धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता पिछले कुछ समय से खबरों में बना हुआ था। दोनों ने साल 2004 में शादी की थी। शादी से दोनों के दो बेटे लिंगा और यात्रा हैं। धनुष और ऐश्वर्या कई मौकों पर एक साथ देखे जाते थे। लेकिन जनवरी साल 2022 में दोनों के अलग होने के फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि इतनी प्यारी जोड़ी शादी के करीब 18 साल बाद एक दूसरे से अलग हो रही है। ये दोनों के परिवार के लिए भी मुश्किल घड़ी थी। हालांकि, वक्त के साथ स्थिति बदल गई है। दोनों के अलग होने के फैसले को परिवार के साथ बच्चों ने भी स्वीकार कर लिया है। अब दोनों ही अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में धनुष फिल्म कुबेर में दिखाई देंगे, जिसमें नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं। फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने पसंद किया था। अब ये फिल्म 20 जून से थिएटर पर दस्तक देगी ।

Share:

  • मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी Bullet train, जापान में ट्रायल शुरू, जानिए कब आएगी भारत

    Sun Jun 1 , 2025
    नई दिल्‍ली. भारत (India) में मुंबई से अहमदाबाद (Mumbai-Ahmedabad) के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन (Bullet train) का ट्रायल ( trial) जापान (Japan) में शुरू हुआ है. इसके बाद यह भारत में आएगी. भारत में बुलेट ट्रेन के आने से पहले ही युद्ध स्‍तर पर काम जारी है. नेशनल हाई स्‍पीड रेल कॉर्पोरेशन मुंबई और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved