img-fluid

धोनी एक बेहद कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे : स्टीव स्मिथ

August 16, 2020

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने रविवार को महेंद्र सिंह धोनी को उनके ‘शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर’ की बधाई दी और विश्व कप विजेता कप्तान को अविश्वसनीय रूप से कड़ा प्रतिद्वंद्वी करार दिया।

शनिवार को विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

स्मिथ ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए आपको शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी। आप एक बेहद कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे और बतौर खिलाड़ी मैंने हमेशा ही आपकी प्रशंसा की है। पुणे टीम में आपके साथ खेलना और आपको जान पाना बेहद शानदार अनुभव रहा। आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं और मैं आपको संन्यास पर शुभकामनाएं देता हूं।”‘

स्मिथ के अलावा डेविड वार्नर, पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और शेन वाटसन, दक्षिण अफ्रीका के जेपी ड्यूमिनी, न्यूजीलैंड के जेम्स नीशम, वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो, इंग्लैंड टीम के जोस बटलर समेत पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर और शाहिद आफरीदी ने भी धोनी को संन्यास पर शुभकामनाएं दी।

धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकदिवसीय पदार्पण किया था। उनकी कप्तानी में ही भारत साल 2007 टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना। इसके चार साल बाद ही धोनी ने 2011 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाया। इसके दो साल बाद उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • भाजपा की नजर किसानों की जमीन पर : अखिलेश

    Sun Aug 16 , 2020
    कन्नौज। कन्नौज में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने भाजपा पर किसानों की जमीन हड़प उद्योगपतियों को देने का आरोप लगाया है। पुलिस को भ्रष्ट कर, डायल 112 को बेकार करने का भी सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम भगवानों को पूजे तो भाजपा को दिक्कत क्यों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved