img-fluid

धोनी साल भर से कर रहे थे रिटायरमेंट की प्लानिंग, इससे रखने जा रहे है फिल्मो की दुनिया में कदम

August 16, 2020

रांची। महेंद्र सिंह धोनी मेहनतकश लोगों के लिए तरक्की पाने की मिसाल हैं। मिसाल वह इस बात की भी हैं कि मेहनत और किस्मत एक साथ काम आए तो फिर इंसान कैसे देखते देखते देश के सबसे रईस लोगों में गिना जाने लगता है। धोनी का शनिवार को क्रिकेट से घोषित संन्यास अप्रत्याशित नहीं है। इसकी तैयारी वह साल भर से कर रहे थे।
झारखंड के कंपनी रजिस्ट्रार के दस्तावेज बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और सूरज सिंह को कंपनी का निदेशक बनाकर 25 जनवरी 2019 को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली गई। नाम रखा गया, धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड। धोनी ने इससे पहले भी एक एंटरटेनमेंट कंपनी चलाने की कोशिश की थी, लेकिन उसमें उनके क्रिकेट की दुनिया के बिजनेस पार्टनर अरुण पांडे भी शामिल थे। ये नई कंपनी बिना अरुण पांडे के चलेगी।
दुनिया में ओटीटी और टीवी कंटेंट बनाने वाली बड़ी कंपनी बानीजे की भारतीय शाखा बानीजे इंडिया से हाथ मिलाने के बाद ही धोनी ने मनोरंजन की दुनिया में मजबूत कदम रखने की तैयारी की है। डिजनी प्लस हॉटस्टार के लिए उनकी कंपनी कंटेंट बनाना शुरू भी कर चुकी है। बानीजे की भारतीय शाखा के सर्वेसर्वा हैं, कभी एंडेमॉल शाइन की देखरेख करते रहे दीपक धर। एंडेमॉल के पास ही भारत में ‘बिग बॉस’ जैसे दुनियाभर में लोकप्रिय कार्यक्रम बनाने का लाइसेंस है।
बानीजे इंडिया और धोनी एंटरटेनमेंट ने इसके बाद ही संयुक्त उपक्रम में मनोरंजक कार्यक्रम बनाने का फैसला किया। सुशांत सिंह राजपूत को अपने साथ लेकर नीरज पांडे के निर्देशन में अपनी बायोपिक बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस संयुक्त उपक्रम के एलान के वक्त कहा था कि उनके पास कहने को बहुत कुछ है और ये सब वह ऑडियो वीडियो माध्यम से दुनिया के सामने लाना चाहते हैं।

 

Share:

  • शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा हुई छह महीने की, वारयल हो रही तस्वीर

    Sun Aug 16 , 2020
    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीर और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी समीशा का एक वीडियो शेयर किया है। शेल्पा की बेटी समीशा छह महीने की हो गई है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved