img-fluid

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले शाहरुख खान को दिया बड़ा झटका, किंग खान के फैंस हुए निराश

March 17, 2026

मुंबई। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बड़ा धमाका कर सकती है। फिल्म की प्री-बुकिंग में तेजी से हो रही है। सैकनिल्क के मुताबिक अब तक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे के लिए देश भर में 10 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। कई फिल्मों के टाइम स्लॉट तक ‘धुरंधर 2’ को दिए जा रहे हैं। इसी लिस्ट में शाहरुख खान की तीस साल पहले रिलीज हुई एक हिट फिल्म भी शामिल हो चुकी है।


  • 30 साल से मुंबई के मशहूर ‘मराठा मंदिर’ थिएटर में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ दिखाई जा रही है। आज तक इस फिल्म का दोपहर का स्लॉट किसी फिल्म काे नहीं मिला। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के कारण इसे आगे के स्लॉट में शिफ्ट कर दिया गया है। यह फिल्म हर दिन सुबह 11:30 बजे दिखाई जाती है, फिल्म देखने के लिए लोग अब भी बड़ी संख्या में आते थे। लेकिन ‘धुरंधर 2’ के लंबे रनटाइम को देखते हुए शाहरुख खान की फिल्म को थिएटर में सुबह के पहले वाले स्लॉट में खिसका दिया गया है।

    सैकनिल्क के मुताबिक भारत में ‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग डे की प्री-सेल्स 50 करोड़ (ग्रॉस) का आंकड़ा पार कर गई है। इसमें पेड प्रीमियर शो की कमाई भी शामिल है। सिर्फ प्रीमियर की एडवांस बुकिंग ही 33 करोड़ से ज्यादा है। 4 घंटे लंबे रनटाइम के बावजूद रणवीर सिंह की फिल्म को फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

    आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, गौरव गेरा, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह सभी पहले पार्ट का भी हिस्से थे। फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में 19 मार्च को रिलीज हो रही है।

    Share:

  • ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर हमला, इस्राइली सेना ने हताहत होने को लेकर दिया बयान

    Tue Mar 17 , 2026
    डेस्क। ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमले के बाद लारीजानी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved