मुंबई। दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) कई बार सलमान खान (Salman khan) और उनके परिवार पर इंडस्ट्री को कंट्रोल करने और उनके करियर को बर्बाद करने का आरोप लगा चुके हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में अभिनव कश्यप ने सलमान खान के लिए बुरे शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि सलमान खान शूटिंग के दौरान कई सीन्स करने से मना कर देते थे। अरबाज खान सेट पर नहीं होते थे। अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने कुछ ऐसा कहा जिससे लोगों को लग रहा है कि सलमान ने अभिनव कश्यप के आरोपों पर रिएक्ट किया है।
बिग बॉस 19 के लेटेस्ट वीकेंड के वार पर तान्या मित्तल ने सलमान खान से बर्थ डे का तोहफा मांगा। उन्होंने कहा कि वो सलमान को अपने परिवार का हिस्सा बनाना चाहती हैं। इसपर सलमान खान ने कहा कि इस वक्त उनके साथ जुड़ना ठीक नहीं है। जो लोग उन्हें पसंद भी करते थे वो भी जाकर पॉडकास्ट में उनके लिए उल्टी बातें कर रहे हैं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
बीकेंड के वार से ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई ने अभिनव को काफी प्यार से समझाया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये सलमान का पॉडकास्ट है जहां सामने वाले के पास माइक भी नहीं होता है। एक यूजर ने लिखा- भाई ने तो विवाद को टेड टॉक बना दिया। एक ने लिखा- उम्र की वजह से भाई की टोन काफी बदल गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved