img-fluid

क्या बिपाशा की वजह से इस एक्टर की पत्नी ने करीना कपूर खान को जड़ दिया था थप्पड़?

May 28, 2025

मुंबई। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर की स्टार वाइफ के बारे में बताने वाले हैं जो लाइमलाइट (Limelight) में तो नहीं रहती हैं, लेकिन उनसे जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चा में रहा था जिसको लेकर आज भी बात होती है।

बॉलीवुड एक्टर पत्नी
कई बार फिल्मों के सेट पर स्टार्स के बीच लड़ाई या कोई विवाद हो जाता है। कभी-कभी एक्ट्रेसेस के बीच में भी कैटफाइट हो जाती थी। अब आज हम आपको एक ऐसी स्टार वाइफ के बारे में बताने वाले हैं जिनको लेकर कहा जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान को थप्पड़ मार दिया था।

बॉबी की पत्नी
जिस स्टार वाइफ की हम बात कर रहे हैं वह हैं बॉबी देओल की पत्नी तान्या और यह इंसिडेंट फिल्म अजनबी के सेट का है।

अजनबी के सेट पर विवाद
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक यह इंसिडेंट साल 2001 का है फिल्म अजनबी शूटिंग के दौरान का। इस फिल्म के दौरान तान्या, बिपाशा की कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं।



क्या था मामला
बॉलीवुड शादी की रिपोर्ट के मुताबिक तान्या का यूं बिपाशा के आउटफिट में मदद करना, करीना की मां को पसंद नहीं आया जिस वजह से उनकी और तान्या की लड़ाई हुई। करीना को यह बात पसंद नहीं आई और उनकी और तान्या की लड़ाई हो गई।

तान्या ने मार दिया था थप्पड़
बात जब दोनों के बीच ज्यादा बढ़ गई तो तान्या ने एक्ट्रेस तो थप्पड़ मार दिया। हलांकि दोनों ने कभी इस बात को कन्फर्म नहीं किया है।

करीना ने मानी थी तान्या के साथ दिक्कत
वहीं करीना ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, दरअसल, उनकी पत्नी के साथ कोई दिक्कत थी। उन्होंने मेरी मां के साथ गलत बिहेव नहीं किया और मुझे वही पसंद नहीं आया। मैं इस बात के लिए मना नहीं करूंगी कि बॉबी की पत्नी के साथ दिक्कत है। लेकिन हां मैं जानती हूं कि बॉबी के साथ मेरी सारी दिक्कतें ठीक हो सकती हैं। मेरी तरफ से कोई नेगेटिविटी नहीं है।

बिपाशा के साथ लड़ाई
वैसे इसी फिल्म के सेट के दौरान करीना और बिपाशा के बीच भी लड़ाई हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि इसी दौरान करीना ने बिपाशा को काली बिल्ली तक कहा जाता था।

बिपशा ने नहीं किया करीना के साथ काम
बिपाशा ने वहीं करीना के बर्ताव को चाइल्डिश कहा था और कसम खाई थी कि वह उनके साथ कभी काम नहीं करेंगी।

दी थी सफाई
करीना से जब इस बारे में पूछा था तो उन्होंने रजत दलाल के शो आप की अदालत में कहा था कि तो मैं सफेद बिल्ली हूं। करीना ने हंसते हुए यह बात बोली थी।

Share:

  • परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर अक्षय कुमार बोले…अब कोर्ट करेगा फैसला

    Wed May 28 , 2025
    मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar)ने ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheree 3)  विवाद पर रिएक्ट किया है। दरअसल, आज उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ (‘Housefull 5’) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था। ऐसे में इवेंट के दौरान उनसे ‘हेरा फेरी 3’ और परेश रावल से जुड़े सवाल पूछे गए। उन्होंने परेश रावल की तारीफ की। उन्होंने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved