img-fluid

महाराष्ट्र में CM फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच उपजा मतभेद, इस फैसले से मिल रहे संकेत

August 07, 2025

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में सीएम देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के आदेश को पलट दिया है जिसके बाद उनके बीच मतभेदों को और हवा मिल गई है। यहां मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक ही पद पर नियुक्ति को लेकर अलग-अलग आदेश जारी कर दिए। इसके बाद एक ही पद पर दो अलग-अलग उम्मीदवारों की नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शहरी विकास विभाग ने अश्विनी जोशी को बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन प्रशासन के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया था। हालांकि इसके ठीक बाद मुख्यमंत्री फडणवीस के ऑफिस ने भी एक आदेश जारी कर शिंदे के आदेश को पलट दिया और उस पद पर आशीष शर्मा को नियुक्त कर दिया।


इससे पहले हाल ही में इस पद को संभाल रहे महाप्रबंधक एसवीआर श्रीनिवास रिटायर हो गए थे। राज्य सरकार को अगले जनरल मैनेजर के पद के लिए अधिकारी की नियुक्ति करनी थी, जिसके बाद शिंदे और फडणवीस ने दो-दो अधिकारियों को एक ही पद दे दिया।

रोहित पवार ने साधा निशाना
विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधने से नहीं चुकी। एनसीपी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर कहा, “महायुति सरकार का ‘सर्वश्रेष्ठ समन्वय’।” इस बीच इंडिया टुडे ने बताया कि इस मामले पर फडणवीस से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने जवाब दिया है कि उन्हें इस विषय की कोई जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही उनके और एकनाथ शिंदे के बीच अनबन की अफवाहें चल रही हैं। इससे पहले बीते फरवरी में भी फडणवीस ने शिंदे के कुछ फैसलों को पलट दिया था जिसके बाद अफवाहों को और बल मिला था।

Share:

  • ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोले - भारत रूस से तेल खरीदकर "पुतिन की क्रूर युद्ध मशीन" को कर रहा फंड

    Thu Aug 7 , 2025
    लंदन। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री (Former British Prime Minister) बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने बुधवार को भारत (India) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह रूस (Russia) से तेल खरीदकर “पुतिन की क्रूर युद्ध मशीन” को फंड कर रहा है। उन्होंने अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) द्वारा भारत पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved