
भोपाल। कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (One Nation, One Election) बिल (Bill) संसद में पास होगा। उन्होंने कहा कि जेपीसी (JPC) का गठन हो चुका है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह बिल पास होगा। साथ ही उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बीजेपी (BJP) सांसदों को “धक्का-मुक्की” करने के आरोपों को भी खारिज कर किया। ये बातें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार रात मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कही।
बता दें कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के तहत दो बिल, जिनमें एक संविधान संशोधन की आवश्यकता है, मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए थे। शुक्रवार को इन बिलों को संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) को भेज दिया गया।
गुरुवार को संसद परिसर में बीजेपी सांसदों को “धक्का-मुक्की” करने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दिग्विजय सिंह ने इन आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि धक्का-मुक्की बीजेपी नेताओं के बीच हुई थी। बीजेपी सांसद एक दूसरे पर गिर गए। जिस सांसद ने यह कहा कि राहुल गांधी उनके सामने खड़े थे, तो अगर वह सामने खड़े थे, तो वह कैसे धक्का दे सकते हैं?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved