img-fluid

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कहा ‘बरात’, कांग्रेसी नेताओं ने लगाए जमकर ठहाके

December 05, 2022

कोटा । राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के संयोजक और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है। कोटा एयरपोर्ट (Kota Airport) पर दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को ‘बरात’ कहा तो कांग्रेसी नेताओं (congress leaders) ने जमकर ठहाके लगाए। हालांकि, अब दिग्विजय सिंह ने यात्रा को बरात बोलकर विपक्ष को मुद्दा दे दिया है।


दरअसल हुआ यूं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को राजस्थान में पदार्पण हुआ। इस मौके पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए फ्लाइट से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश आए। सभी नेता कोटा एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए ठहरे थे। ये सभी लोग कोटा एयरपोर्ट पर विमान से उतरे तो एयरपोर्ट के लॉज में कुछ देर विश्राम करने पहुंचे थे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को कहा- ‘शांति, आज से बरात संभालो।’ शोर शराबे में यह आवाज शांति धारीवाल को साफ सुनवाई नहीं दी।

मंत्री शांति धारीवाल ने दोबारा दिग्विजय सिंह से पूछा- ‘क्या कह रहे हैं’ तो दिग्विजय सिंह ने दुबारा कहा- ‘आज से बरात संभालो।’ यह बात सुनकर मंत्री शांति धारीवाल ने पलट कर जवाब दिया कि ‘सारी तैयारियां है साहब।’ इसके बाद वहां मौजूद नेताओं ने जमकर ठहाके लगाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुंवारे हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा को ‘बरात’ कहने से दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को बड़ा मुद्दा हाथ में सौंप दिया है।

Share:

  • राहुल की यात्रा के बाद अब बदलेगी भाजपा की रणनीति

    Mon Dec 5 , 2022
    भाजपा के बड़े नेताओं को भी दबी जुबान में मानना पड़ा….राहुल ने सोचने पर मजबूर कर दिया कारवां गुजर गया….राजनीतिक सवाल छोड़ गया इंदौर, संजीव मालवीय। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान कोई बड़ा राजनीतिक हमला भाजपा पर नहीं किया। उन्होंने जिस हिसाब से साफ्ट हिन्दुत्व पर फोकस कर भाजपा की धर्म की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved