
जबलपुर। अधारताल क्षेत्र की पॉश कॉलोनी कहलाये जाने वाली सनसिटी के रहवासी इन दिनों कॉलोनी की सड़क पर जलभराव से परेशान है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पूरी कॉलोनी में बारिश का पानी गया। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और कॉलोनी में प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि कई वर्षों से हम कॉलोनी वासी गांव की तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
कई बार कलेक्टर, निगमायुक्त, विधायक व पार्षद को खराब सड़कों की मरम्मत कराने के लिये ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी ने कॉलोनी की सुध नहीं ली। जरा सी बारिश में पूरी कॉलोनी में पानी भर जाता है। यह कॉलोनी टीएनसीपी द्वारा स्वीकृत है। यहां वर्तमान में 350 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं। जिसमें अधिकांश नौकरी पेशा लोग हैं। अपना सम्पति कर समय से नगर निगम में जमा करते हैं। इसके बावजूद भी यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। कॉलोनी में चारों ओर पानी भरा है। मच्छर, मक्खी व जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। लेकिन अभी तक किसी जिम्मेदार ने यहां की सुध नहीं ली और सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved