
~ यह एक ऐसा जुड़ा हुआ मनोरंजन प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्ट्रीमिंग ऐप्स, लाइव टीवी और प्रीमियम स्मार्ट टीवी अनुभव को एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है। इसे आप मोबाइल और स्मार्ट टीवी दोनों पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ~
भारत, मई 2026: भारत में लोग अब मनोरंजन के लिए कई अलग-अलग ऐप्स, डिवाइस और स्क्रीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में दर्शक एक आसान और एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म चाहते हैं, जहाँ उन्हें सारा मनोरंजन एक ही जगह पर मिल सके। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने आज VZY लॉन्च किया है। यह भारत का पहला ऐसा एकीकृत मनोरंजन प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्ट्रीमिंग ऐप्स, लाइव टीवी और पे-पर-व्यू प्रीमियम कंटेंट को एक साथ जोड़कर एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है।
आज के समय में मनोरंजन देखने का तरीका काफी जटिल हो गया है। एक सामान्य परिवार के पास स्मार्ट टीवी, डीटीएच कनेक्शन, स्ट्रीमिंग डिवाइस और कई अलग-अलग ऐप्स व सब्सक्रिप्शन होते हैं। अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर कंटेंट होने की वजह से लोगों को कई ऐप्स, कई बिल और अलग-अलग रिन्यूअल तारीखों को संभालना पड़ता है। ऐसे में अपनी पसंद का कंटेंट ढूँढना मुश्किल और समय लेने वाला हो जाता है। लोगों को बार-बार ऐप बदलना पड़ता है, जिससे देखने का अनुभव थकाऊ हो जाता है। जबकि मनोरंजन का अनुभव आसान और मजेदार होना चाहिए।
VZY इसी समस्या का समाधान है। यह दो-स्तरीय (Two-Layer) मनोरंजन इकोसिस्टम है, जो स्ट्रीमिंग ऐप्स, लाइव टीवी और अलग-अलग स्क्रीन को एक साथ जोड़ता है। भारत में इस तरह का अनुभव पहली बार पेश किया गया है।
VZY एक सरल सोच पर बनाया गया है — मनोरंजन देखना कभी भी मुश्किल काम जैसा नहीं लगना चाहिए। यह प्लेटफ़ॉर्म लाइव टीवी, OTT और स्ट्रीमिंग सेवाएँ, क्रिएटर द्वारा बनाया गया कंटेंट और विज्ञापन-आधारित मुफ्त वीडियो (AVOD) को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कराता है।इसे मोबाइल और स्मार्ट टीवी दोनों पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। एक साइन-इन, एक बिल और एक ही जगह पर पूरा मनोरंजन।
VZY इकोसिस्टम: एक अनुभव, हर स्क्रीन पर, सारा कंटेंट एक ही जगह
VZY इकोसिस्टम इस सोच पर आधारित है कि आपको किसी भी स्क्रीन चाहे टीवी हो, मोबाइल हो या टैबलेट—पर एक जैसा और आसान मनोरंजन अनुभव मिले। यह इकोसिस्टम दो आपस में जुड़े हुए हिस्सों में काम करता है।
VZY स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म:
यह एक ऐसा मनोरंजन प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ 29 से अधिक OTT ऐप्स (और आगे और भी जोड़े जाएंगे), लाइव टीवी चैनल, क्रिएटर्स का कंटेंट और मुफ्त विज्ञापन आधारित वीडियो (AVOD) एक ही जगह पर उपलब्ध हैं।
इस प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य आपकी पसंद का कंटेंट ढूंढना आसान बनाना है। इसकी स्मार्ट सर्च सुविधा की मदद से आप कम समय में ट्रेंडिंग और अपने लिए उपयोगी कंटेंट आसानी से खोज सकते हैं, बिना बार-बार अलग-अलग ऐप्स में जाने की परेशानी के।
VZY स्मार्ट टीवी इकोसिस्टम: VZY स्मार्ट टीवी के साथ आपको लाइव टीवी चैनल और कई OTT ऐप्स का एक्सेस एक साथ मिलता है। यह एक प्रीमियम QLED 4K स्मार्ट टीवी है, जो Google TV प्लेटफ़ॉर्म पर चलता है। इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos जैसी बेहतरीन तस्वीर और आवाज़ की तकनीक दी गई है।VZY स्मार्ट टीवी चालू करते ही आपको घर पर ही सिनेमा जैसा शानदार मनोरंजन अनुभव मिलता है।
लॉन्च के मौके पर डिश टूवी के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मनोज डोभाल ने कहा: “भारत के दर्शक अब एक और नया ऐप नहीं चाहते, बल्कि ऐसा मनोरंजन अनुभव चाहते हैं जो बिना किसी परेशानी के आसानी से काम करे। VZY को इसी सोच के साथ बनाया गया है। हमने एक स्मार्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ताकत को प्रीमियम स्मार्ट टीवी इकोसिस्टम के साथ जोड़ा है, ताकि भारतीय बाजार को ऐसा कनेक्टेड एंटरटेनमेंट अनुभव दिया जा सके, जो आपके मोबाइल से लेकर आपके लिविंग रूम के टीवी तक बिना रुकावट के चलता रहे।VZY सिर्फ एक नया प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि हम इससे कहीं बड़ा कुछ बना रहे हैं। हम भारत में लोगों के कंटेंट देखने के तरीके को पूरी तरह बदल रहे हैं।”
डिश टीवी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, सुखप्रीत सिंह ने कहा, “आज के समय में लोग ऐसा मनोरंजन चाहते हैं जो आसान हो, उनकी जरूरत के अनुसार हो और मोबाइल, टीवी या टैबलेट जैसे किसी भी डिवाइस पर आसानी से चल सके। VZY एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम में OTT ऐप्स, लाइव टीवी चैनल और स्मार्ट टीवी देखने की सुविधाएं एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर मिलती हैं। इससे लोगों को अलग-अलग जगह खोजने में कम समय लगता है और वे सीधे अपनी पसंद का कंटेंट देख सकते हैं।हमारा उद्देश्य आसान नेविगेशन, बेहतर कंटेंट सुझाव और किफायती बंडल ऑफर के जरिए भारतीय परिवारों को एक बेहतर और जुड़ा हुआ मनोरंजन अनुभव देना है।”
VZY की शुरुआत के साथ एक नया विज्ञापन अभियान भी शुरू किया गया है, जो IPL सीज़न के दौरान चल रहा है। यह अभियान इस बात पर आधारित है कि आज के दर्शक आसान और एक ही जगह पर मिलने वाला मनोरंजन अनुभव चाहते हैं। इस अभियान के जरिए डिजिटल और टीवी दोनों माध्यमों पर यह संदेश दिया जा रहा है कि अब बार-बार अलग-अलग ऐप बदलने की परेशानी खत्म होगी और पसंदीदा कंटेंट आसानी से मिल जाएगा।
TVC link: https://www.youtube.com/watch?v=vnXDqO896ho
22 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का भरोसा जीतने वाली Dish TV आज DTH टीवी, OTT मनोरंजन, कनेक्टेड डिवाइस और स्मार्ट एंटरटेनमेंट सेवाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।VZY एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम की लॉन्चिंग, आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं के लिए भविष्य के अनुरूप और बेहतर मनोरंजन अनुभव तैयार करने की Dish TV की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved