img-fluid

दिशा पाटनी को नहीं पसंद अपनी खुद की फिल्में देखना, बताई ये बड़ी वजह

July 23, 2022


मुंबई। दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिशा के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। बता दें कि यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई हिट फिल्म एक विलेन का रीमेक है। एक विलेन रिटर्न्स का सभी स्टार कास्ट फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। अब हाल ही में दिशा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपनी फिल्में नहीं देखती हैं। उन्होंने यह तक कह दिया कि उन्हें खुद को देखना पसंद नहीं है। दिशा के ऐसा करने के पीछे क्या वजह है इस बारे में आपको बताते हैं।

दिशा ने कहा, ‘मुझे खुद को देखना पसंद नहीं है। मैं खुद को नहीं देख सकती और मुझे दरअसल खुद को देखना पसंद नहीं है क्योंकि मुझे कुछ अच्छा नहीं लगता है। जब भी मैं मेरी फिल्में देखती हूं, आधे टाइम तक मैं अपनी आंखों को हाथों से बंद कर देती थी।’


बता दें कि दिशा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ से डेब्यू किया है। फिल्म में दिशा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। इससे पहले वह तेलुगु फिल्म लोफर में नजर आई थीं। इसके बाद दिशा ने फिल्म बागी 2, भारत, मलंग, बागी 3 और राधे में काम किया है।

अब दिशा, करण जौहर की फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिशा के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशी खन्ना लीड रोल में हैं। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की बात करें तो हाल ही में इसका नया गाना ‘ना तेरे बिन’ रिलीज हुआ है। इस गाने में दिशा और जॉन के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है।

फिल्म में होंगे बदलाव
बता दें कि हाल ही में खबर आई है कि शो में कुछ बदलाव हो सकते हैं सेंसर सर्टिफिकेशन के लिए। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में जॉन और दिशा के बीच कुछ बोल्ड सीन हैं जिसको हटाने के लिए कहा गया है।

Share:

  • संजय राउत का केंद्र पर निशाना, कहा- शिवसेना को बर्बाद करना चाहती दिल्ली

    Sat Jul 23 , 2022
    मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ने 56 साल पहले हिंदुत्व को ध्यान में रखकर शिवसेना की स्थापना की थी। अब चुनाव आयोग इस पर सवाल उठा रहा है। यह महाराष्ट्र के लोगों के लिए बेहद शॉकिंग हैं। राउत की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved