img-fluid

अमेठी में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद… 12 गिरफ्तार

April 12, 2026

अमेठी: यूपी के अमेठी जिले में आरक्षित सरकारी जमीन पर अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर भारी बवाल हुआ. बिना किसी अनुमति के आरक्षित जमीन पर दलित समाज के लोग चबूतरा बनाकर अंबेडकर मूर्ति रख रहे थे. सूचना पर प्रशासन की टीम पहुंची और प्रतिमा को हटा कर, बवाल कर रहे 12 उपद्रवी को गिरफ्तार किया.

जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहरपुर गांव में आरक्षित जमीन पर बिना प्रशासनिक अनुमति के अंबेडकर मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर रविवार को भारी बवाल हुआ. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रातों-रात चबूतरा बनाकर उस पर अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी, जिसकी भनक लगते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया.

मौके पर उपजिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन द्वारा मूर्ति हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने पर मूर्ति स्थापित करने वाले पक्ष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ उपद्रवियों द्वारा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई.


  • स्थिति को गंभीर होते देख प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए हल्का बल प्रयोग किया और मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर किया. पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते कोई बड़ी घटना नहीं हुई. पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

    पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और उपद्रव फैलाने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.

    अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के आरक्षित जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा रखी जा रही थी. सूचना पर प्रशासन की टीम पहुंची और बवाल कर रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

    Share:

  • नहीं रहीं दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

    Sun Apr 12 , 2026
    नई दिल्ली. बॉलीवुड (Bollywood) की लेजेंडरी सिंगर्स (Legendary playback singer) में से एक आशा भोसले ( Asha Bhosle) ने दुनिया को अलविदा (passes away) कह दिया है. वो 92 साल की थीं. आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने कन्फर्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved