img-fluid

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले DMDK ने बदला पाला, DMK के साथ किया गठबंधन

February 19, 2026

डेस्क। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले DMDK ने पाला बदल दिया है। आगामी चुनाव के लिए पार्टी ने DMK के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया है। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में डीएमडीके और एआईडीएमके ने साथ चुनाव लड़ा था। इसे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अभिनेता विजयकांत की पार्टी डीएमडीके ने डीएमके गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है।

2021 विधानसभा चुनाव में यह दल अकेले ही चुनाव लड़ा था और कोई सीट नहीं जीता था। इस बार सत्ताधारी पार्टी के साथ गठबंधन कर डीएमडीके ने अपनी स्थिति मजबूत की है। 2024 में यह पार्टी एआईडीएमके की अगुआई वाले गठबंधन में शामिल हुई और पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई सीट नहीं जीत पाई। ऐसे में दो साल बाद फिर पाला बदलकर डीएमके के साथ जीत हासिल कर सत्ता में आने की कोशिश जारी है।


  • चेन्नई में डीएमके चीफ एमके स्टालिन से मिलने के बाद डीएमडीके की जनरल सेक्रेटरी प्रेमलता विजयकांत ने इस गठबंधन का औपचारिक तौर पर ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हमने डीएमके के साथ अलायंस कर लिया है। हमारी पार्टी के कैडर भी यही चाहते थे। यह अलायंस तब बन जाना चाहिए था, जब कैप्टन विजयकांत जिंदा थे। सीटों की संख्या दोनों पार्टियों के इलेक्शन कमिटी बनाने और उस पर बातचीत करने के बाद तय की जाएगी। आज, हमने डीएमके के साथ अलायंस कर लिया है।” यह पहला मौका है, जब डीएमडीके ने डीएमके के साथ गठबंधन किया है।

    Share:

  • बेंगलुरु में सनसनी: ISRO के पूर्व अधिकारी ने तौलिए से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, डिप्रेशन के चलते खुदकुशी का भी था इरादा

    Thu Feb 19 , 2026
    नई दिल्ली । बेंगलुरु कर्नाटक देश की प्रतिष्ठित संस्था इसरो (ISRO) में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके एक पूर्व अधिकारी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना बेंगलुरु (Bengaluru)के अवाल्हाली इलाके में हुई, जहां 65 वर्षीय नागेश्वर राव (Nageshwar Rao)ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की तौलिए से गला घोंटकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved