img-fluid

टोल टैक्स चुकाने के लिए भूलकर भी न करें लूज फास्टैग का इस्तेमाल, NHAI ने किया ब्लैकलिस्ट

August 05, 2025

लखनऊ। अपनी गाड़ी से यात्रा के दौरान टोल टैक्स (Toll tax) चुकाने के लिए यदि आप भी लूज फास्टैग (Loose Fastag) (हाथ में फास्टैग (Fastag) लेकर सेंसर को दिखाना) का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। एनएचएआई (NHAI) के टोल प्लाजा पर अब ऐसा करने वालों के फास्टैग (Fastag) को काली सूची (ब्लैक लिस्टेड -Blacklisted) में डाला जाएगा। इसकी सूची एनएचएआई ने भेज दी है।


  • नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) (National Highways Authority of India – NHAI) ने 11 जुलाई से नियम बनाया कि टोल प्लाजा पर जिस किसी भी वाहन ने लूज फास्टैग का प्रयोग किया, उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। एनएचएआई लखनऊ के पीडी कर्नल शरद सिंह ने बताया कि 25 जुलाई तक की रिपोर्ट के अनुसार नवाबगंज, बारा, इटौंजा, सहिजना और निगोहां टोल प्लाजा टोल प्लाजा पर कुल 601 लोगों ने लूज फास्टैग का प्रयोग किया है। इसमें नवाबगंज पर 275, बारा पर 135, इटौंजा पर 77, सहिजना में 36 और निगोहां(दखिना) पर 78 वाहन चालक शामिल रहे। इनकी रिपोर्ट इंडियन हाइवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) को भेज कर फास्टैग को ब्लैक लिस्टेड करने की सिफारिश की गई है। 25 जुलाई के बाद की रिपोर्ट मंगाई जा रही है।

    बैंकों को भेजेगा डिटेल
    एनएचएआई के पीडी ने बताया कि लूज फास्टैग को ब्लैक लिस्टेड किए जाने की रिपोर्ट आईएचएमसीएल को भेजी गई है। वह संबंधित बैंक को रिपोर्ट भेजेगा। बैंक उसे ब्लैक लिस्टेड करेगा। ऐसे फास्टैग में उस दौरान जितनी भी धनराशि होगी, वह जब्त हो जाएगी।

    इसको माना गया है टैग इन हैंड
    एनएचएआई के अनुसार हाथ में पकड़ कर दिखाने और विंड स्क्रीन पर आधा चिपके फास्टैग को टैग इन हैंड माना गया है। दोनों दशा में फास्टैग को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी। लूज फास्टैग की रिपोर्ट देने के लिए एनएचएआई की ओर से प्रत्येक टोल प्लाजा में एक मेल आईडी दी गई है। उसी आईडी पर लूज फास्टैग की रिपोर्ट की जाती है।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस को जमकर लगाई फटकार, कहा- सेना के लोगों के लिए कुछ तो सम्मान रखो

    Tue Aug 5 , 2025
    नई दिल्‍ली । उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने इस साल मार्च में पार्किंग विवाद (Parking controversy) को लेकर एक कर्नल (Colonel) और उनके बेटे पर पंजाब पुलिस (Punjab Police) के अधिकारियों के कथित हमले से जुड़े मामले की जांच CBI को सौंपने के खिलाफ दायर याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। इसके साथ ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved