मंदसौर । मंदसौर जिले में अफीम की फसल बड़ी मात्रा में होती है। देश की 60 प्रतिशत अफीम मंदसौर जिले में उगाई जाती है। अफीम की फसल को किसान अपने बच्चों की तरह बड़ा करते है। मावठा, कड़ाके की ठंड और फिर काली मस्सी के रोग से लड़ने के बाद अब अफीम की फसल पर डोडे आना शुरू हो गये हैं।
रेवास देवाड़ के किसान महेन्द्र धाकड़ ने बताया कि अब अफीम की फसल पर डोडे आना शुरू हो गये हैं, जो एक माह तक आते रहेंगे। इसके बाद अफीम पकने पर डोडों में चीरा लगाकर अफीम निकाली जायेगी। अब हम लोग पूरी तरह से अफीम की फसल की रखवाली में लगे हैं, क्योंकि पहले भी कई बाद डोडे चोरी होने की घटनाएं हो चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved