img-fluid

घरेलू मांग से सर्विस सेक्टर को मजबूती, अप्रैल में PMI बढ़कर पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा

May 06, 2026

नई दिल्ली। भारत के सेवा क्षेत्र में अप्रैल 2026 के दौरान मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। घरेलू मांग में तेजी, नए ऑर्डर और कारोबारी गतिविधियों में सुधार के चलते देश का सर्विस सेक्टर पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एचएसबीसी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सर्विस PMI (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) अप्रैल में बढ़कर 58.8 हो गया, जबकि मार्च में यह 57.5 था। यह पिछले नवंबर के बाद सबसे तेज विस्तार दर मानी जा रही है।

PMI में 50 से ऊपर का आंकड़ा आर्थिक गतिविधियों में विस्तार का संकेत देता है, जबकि 50 से नीचे का स्तर गिरावट को दर्शाता है। ऐसे में 58.8 का स्तर यह बताता है कि देश का सेवा क्षेत्र मजबूत गति से आगे बढ़ रहा है।

सर्वे के मुताबिक, प्रतिस्पर्धी कीमतों, ई-कॉमर्स गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स व रिलोकेशन सेवाओं की बढ़ती मांग ने कारोबार को मजबूती दी। कंपनियों ने बताया कि घरेलू ग्राहकों की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है, जिससे नए ऑर्डर और आउटपुट दोनों में तेजी आई।

HSBC की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था में मांग का रुख विदेशी बाजारों से घरेलू उपभोक्ताओं की ओर शिफ्ट होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला, हालांकि नए निर्यात ऑर्डर की गति धीमी हुई है।


  • रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में युद्ध और विदेशी पर्यटकों की कम आमद के कारण भारतीय सेवाओं की अंतरराष्ट्रीय मांग कमजोर पड़ी है। इससे निर्यात आधारित सेवाओं के विस्तार पर असर देखा गया।

    वहीं, कंपनियों की लागत में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। खाद्य तेल, अंडे, मांस, सब्जियों, गैस और श्रम लागत में वृद्धि के कारण परिचालन खर्च ऊंचे स्तर पर बना रहा। कुछ कंपनियों ने गैस की कमी का भी जिक्र किया। हालांकि, कंपनियों ने बढ़ी हुई लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला, जिसके चलते सेवा शुल्कों में महंगाई की दर तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई।

    प्रांजुल भंडारी ने कहा कि इनपुट लागत में कुछ नरमी जरूर आई है, लेकिन यह अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। वहीं, आउटपुट प्राइस इन्फ्लेशन सीमित रहने से यह संकेत मिलता है कि कई कंपनियां अतिरिक्त लागत खुद वहन कर रही हैं।

    रोजगार के मोर्चे पर भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। वित्त वर्ष की पहली तिमाही की शुरुआत में कंपनियों ने अधिक कर्मचारियों की भर्ती की। कंपनियों के अनुसार, नए कारोबार में बढ़ोतरी के कारण अस्थायी कर्मचारियों और जूनियर स्तर के प्रशिक्षुओं की नियुक्तियां बढ़ाई गईं।

    इस बीच, एसएंडपी द्वारा तैयार HSBC इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स अप्रैल में बढ़कर 58.2 पर पहुंच गया, जो मार्च में 57.0 था। हालांकि यह वृद्धि मजबूत मानी जा रही है, लेकिन पिछले करीब ढाई वर्षों की तुलना में इसकी रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही।

    रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 12 महीनों को लेकर भारतीय सेवा क्षेत्र की कंपनियां अभी भी आशावादी हैं और उन्हें कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती लागत को लेकर चिंता के कारण कारोबारी भरोसे में मार्च के मुकाबले कुछ कमी दर्ज की गई है।

    Share:

  • प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग रुकी, हैदराबाद में हुआ हादसा; यूनिट मेंबर की मौत से मचा हड़कंप

    Wed May 6 , 2026
    डेस्क। एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन एक बड़े हादसे के चलते उन्हें इस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ गई है। हैदराबाद के पास हुए एक सड़क हादसे में फिल्म यूनिट के एक मेंबर की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। जानिए क्या […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved