img-fluid

‘डबल इंजन की भाजपा सरकार ने असम को धोखा दिया’, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

June 02, 2025

नई दिल्ली। भारत के उत्तर पूर्वी राज्य (North Eastern States) इन दिनों बाढ़ और भारी बारिश (Floods and Heavy Rains) से जूझ रहे हैं। इसके चलते उत्तर पूर्वी राज्यों में 40 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। इसे लेकर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने केंद्र सरकार (Central Government) पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों में बाढ़ और भारी तबाही को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी पीएम केयर फंड (PM Care Fund) के दरवाजे खोलेंगे। खरगे ने दावा किया कि पीएम केयर फंड में करोड़ों रुपये बिना ऑडिट के रखे हुए हैं। खरगे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने साल 2016 में असम (Assam) को बाढ़ मुक्त प्रदेश बनाने का वादा किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा (BJP) की डबल इंजन (Double Engine) की सरकार (Government) ने असम को धोखा दिया है।


सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में खरगे ने लिखा कि उत्तर पूर्वी राज्य भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे हैं। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम और मेघालय सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। बाढ़ और भूस्खलन के चलते लाखों लोगों प्रभावित हुए हैं। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करने की अपील की। खरगे ने लिखा कि ‘साल 2016 में भाजपा ने बाढ़ मुक्त असम बनाने का वादा किया था। 2022 में अमित शाह ने भी इस वादे को दोहराया। अब कथित स्मार्ट शहर गुवाहाटी की तस्वीरे देखकर लगता है कि मोदी जी और उनकी डबल इंजन की सरकार ने असम के साथ धोखा किया।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘मोदी सरकार को सभी उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए फंड जारी करना चाहिए और खासकर असम के लिए ताकि बाढ़ के हालात से निपटा जा सके। मोदी जी पीएम केयर फंड से भी फंड आवंटित कर सकते हैं, जिसमें बिना ऑडिट के करोड़ों रुपये पड़े हैं।’ असम में बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इससे चार लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। निचले इलाकों और नदियों के तटीय इलाकों में हालात ज्यादा खराब हैं।

Share:

  • 'हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले PM मोदी

    Mon Jun 2 , 2025
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली (Delhi) के हैदराबाद हाउस में पैराग्वे (Paraguay) के राष्ट्रपति (President) सैंटियागो पेना पालासिओस (Santiago Pena Palacios) के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आपकी यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है। दूसरी बार पैराग्वे के किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved