
चण्डीगढ़ । डॉ. धर्मपाल जैन (Dr. Dharampal Jain) ने गरीबों की मदद के लिये (For help of Poor) राज्यपाल को 5 लाख रुपये का चैक भेंट किया (Presented Cheque of Rs. 5 Lakh to the Governor) ।
भारतीय मूल के अमेरिका में बसे डॉ. धर्मपाल जैन एवं डॉ. आषा जैन ने गत दिवस पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रषासक गुलाब चन्द कटारिया से भेंट कर उन्हें समाज कल्याण एवं गरीबों की मदद करने के उदेष्य से 5 लाख रुपये का चैक भेंट किया ।
मूल रूप से खरड़ निवासी डॉ. धर्मपाल जैन, पूर्व सांसद सत्य पाल जैन के बडे़ भाई हैं जो पिछले 50 वर्षो से अमेरिका में रह रहे है। वे लगभग 15 दिनों के अवकाष पर भारत आये हुये है। इस अवसर पर राज्यपाल कटारिया ने उन का आभार व्यक्त किया।
सत्य पाल जैन ने राज्यपाल से निवेदन किया कि वे गरीब लोगों की सहायता के लिये, ‘‘प्रधानमंत्री राहत कोष’की तर्ज पर अपना एक राहत कोष बनाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें योगदान कर सकें तथा यह धन समाज कल्याण की योजनाओं को लागू करने में सहायक हो सके ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved