
जबलपुर। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक और भारतीय जनता पार्टी जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉक्टर जितेन्द्र जामदार को शहर से भाजपा द्वारा महापौर का प्रत्याशी बनाया जाएगा। डॉक्टर जामदार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं राजनैतिक सूत्रों की माने तो शाम तक पार्टी द्वारा इनके नाम पर मुहर लगाते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। शहर में भाजपा से महापौर प्रत्याशी के चयन को लेकर खींचतान मची हुई है। कमलेश अग्रवाल, आशीष दुबे, श्रीराम शुक्ला, अभिलाष पाण्डेय जैसे कई नाम महापौर पद की दौंड़ में चल रहे है। लेकिन बताया जा रहा है पार्टी आलाकमान द्वारा डॉक्टर जितेन्द्र जामदार का नाम लगभग तय कर दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved