
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक और हॉकी यूपी के महासचिव डॉ आरपी सिंह को हॉकी इंडिया की हाई परफारमेंस एंड डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। हाकी इंडिया ने पहली बार यूपी के किसी पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी दी है। इससे यूपी के हाकी के परिद्श्य को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी हॉकी इंडिया की चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर एलीना नार्मन ने दिया है।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (यूपीओए) के महासचिव डॉ आनन्देश्वर पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि आरपी सिंह के खेल अनुभव का फायदा भारतीय हॉकी को अवश्य मिलेगा। इससे यूपी हॉकीको नई पहचान मिलेगी।
डॉ आरपी सिंह के चेयरमैन चुने जाने पर यूपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास, सह उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार, कोषाध्यक्ष मनीष कक्कड़, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ सुधर्मा सिंह, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय सिंह सहित अन्य खेल संघोु के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved