
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी(Prime Minister Modi) की चीन(China) और जापान यात्रा(Japan trip) को लेकर कांग्रेस पार्टी(congress party) ने हमला बोला है। कांग्रेस महा सचिव जयराम रमेश(Congress General Secretary Jairam Ramesh) ने शुक्रवार को कहा कि चीन, भारत और अमेरिका के बिगड़ते संबंधों का फायदा उठा रहा है। हमें चीन के साथ संबंधों को, बीजिंग की शर्तों पर सुधारने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इतना ही नहीं जापान की यात्रा पर गए पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि पीएम मोदी एक और विदेश यात्रा पर निकल चुके हैं, लेकिन 2023 की घटना के बाद मणिपुर की जनता अभी भी उनका इंतजार ही कर रही है।
कांग्रेस महा सचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री इस बार जापान और चीन की यात्रा पर हैं। चीन यात्रा भारत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। हमें चीन के साथ संबंध सामान्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है और वह भी ज़्यादातर चीन की शर्तों पर। चीन, भारत-अमेरिका संबंधों में आई गिरावट का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और चीन की जुगलबंदी का खुलासा हमारी ही सैन्य प्रतिष्ठान ने किया था लेकिन अब उसे मानो भुला दिया गया है।”
रमेश ने पीएम मोदी द्वारा 2020 में दिए गए एक बयान का जिक्र करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने 19 जून 2020 को एक अत्यंत विचित्र और कायराना बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि ‘ना कोई हमारी सीमा में घुसा था और ना ही कोई घुसा हुआ है।’ पीएम मोदी के उसी बयान के कारण भारत के पास अब बहुत कम गुंजाइश बची है। अप्रैल 2020 की स्थिति बहाल करने में विफलता के बावजूद यह यात्रा उसी कुख्यात एवं कायरतापूर्ण क्लीन चिट का परिणाम है।
मणिपुर न जाने पर सवाल
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, “इधर प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर निकल चुके हैं उधर मई 2023 की घटनाओं के बाद से त्रस्त मणिपुर की जनता अब भी उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रही है ताकि उनके घावों पर मरहम लगाया जा सके। लेकिन प्रधानमंत्री न तो राज्य के नेताओं, न राजनीतिक दलों, न नागरिक संगठनों और न ही आम जनता से संवाद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मणिपुर को पूरी तरह अपने हाल पर छोड़ दिया है और मणिपुर केंद्रीय गृह मंत्री की भारी नाकामी का जीता-जागता एवं दुखद उदाहरण बन चुका है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी एशिया के दी बडी आर्थिक ताकतों चीन और जापान की यात्रा पर हैं। टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी 28 अगस्त को जापान और चीन की यात्रा के लिए रवाना हुए थे। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा था कि यह दौरा भारत के हितों को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक शांति व सहयोग को बढ़ावा देगा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved