img-fluid

रूस की राजधानी मॉस्को में फिर ड्रोन हमला, यूक्रेन पर लगा आरोप

July 30, 2023

मॉस्को (moscow)। रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को ((moscow)) में फिर से ड्रोन हमला (drone attack) हुआ है। इस हमले का आरोप यूक्रेन (ukraine) पर लगा है। खास बात ये है कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब रूस की एयर डिफेंस सिस्टम (Russian air defense system) भी सक्रिय था, इसके बावजूद रूस ड्रोन हमले को नहीं टाल सका। हमले में दो इमारतें क्षतिग्रस्त (two buildings damaged) हुई हैं। ड्रोन हमले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मॉस्को के मेयर ने भी हमले की पुष्टि की है।


एयरपोर्ट किया गया बंद
रूस ने एहतियातन अपना नुकावो एयरपोर्ट बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉस्को की आईक्यू क्वार्टर नामक हाई राइज बिल्डिंग पर हमला हुआ। इस इमारत में रिहायशी अपार्टमेंट्स और सरकारी कार्यालय हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मॉस्को में एक अन्य इमारत पर भी ड्रोन हमले की खबर है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने अपार्टमेंट सोते नजर आ रही है, तभी उसकी इमारत से एक ड्रोन आकर टकराता है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने भी मॉस्को की दो इमारतों पर ड्रोन हमले की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने हमले में ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही। हमला रविवार सुबह हुआ। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि रूस के एयर डिफेंस ने एक यूक्रेनी ड्रोन को पश्चिमी मॉस्को में तबाह कर दिया। बीते हफ्ते भी मॉस्को में दो ड्रोन हमले की खबर है। इसका भी आरोप यूक्रेन पर लगा था।

Share:

  • दिग्गज नेता विनोद तावडे के काम से जेपी नड्डा खुश, फिर से बने महामंत्री, फडणवीस की बढ़ी परेशानी

    Sun Jul 30 , 2023
    मुंबई (Mumbai) । केंद्रीय नेतृत्व (central leadership) को महाराष्ट्र बीजेपी (Maharashtra BJP) के दिग्गज नेता विनोद तावडे (Vinod Tawde) का काम रास आ रहा है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने उन्हें लगातार दूसरी बार महामंत्री (General Secretary) की जिम्मेदारी दी है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि केंद्रीय टीम में दोबारा मौका मिलने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved