img-fluid

अगले हफ्ते से बदलेगा दुबई फ्लाइट का समय देर रात के बजाए शाम को आएगी इंदौर

October 29, 2022

इंदौर। सेंट्रल इंडिया (Central India) की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International Flight) के रूप में इंदौर से दुबई के बीच चलने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट का समय बदलने जा रहा है। अगले सप्ताह से यह फ्लाइट दुबई से देर रात के बजाए शाम को इंदौर आएगी। समय बदलने से दुबई घूमने जाने वाले पर्यटकों का नुकसान होगा और वे वापसी के दिन घूम नहीं पाएंगे।

एयर इंडिया की फ्लाइट हर सोमवार इंदौर से दुबई जाती है और हर शनिवार को दुबई से इंदौर आती है। आज भी यह फ्लाइट भारतीय समयानुसार रात 8.25 बजे दुबई से रवाना होकर 11.45 बजे इंदौर आएगी, वहीं अगले सप्ताह से यह फ्लाइट भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे दुबई से रवाना होकर शाम 5.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। यानी अभी लागू शेड्यूल की अपेक्षा यह फ्लाइट अगले सप्ताह से 6.05 घंटे पहले इंदौर आ जाएगी।


पर्यटकों का नुकसान

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि जुलाई तक यह फ्लाइट शाम को ही इंदौर आती थी, लेकिन अगस्त से  इसका समय रात का कर दिया था। इससे दुबई घूमने जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही थी, क्योंकि जो यात्री सोमवार को इंदौर से दुबई जाते थे, उन्हें वापसी के दिन भी घूमने का पूरा समय मिलता था और उन्हें शाम को एयरपोर्ट पहुंचना होता था। इस तरह घूमने के लिए एक और दिन मिल जाता था।

Share:

  • निजी स्कूलों को टक्कर देगी सीएम राइज स्कूलों की 8 थीम

    Sat Oct 29 , 2022
    संस्कृति… सिद्धांत… सामूहिकता… संघर्ष सिखाएंगे… भविष्य में क्या करना है यह भी समझाएंगे… सीएम राइज स्कूल माता-पिता का बोझ घटाएंगे इन्दौर। सीएम राइज योजना के तहत जो प्राइमरी और मिडिल स्कूल निर्मित किए जा रहे हैं उनके लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने अलग-अलग आठ थीम तय की हंै। हर क्लास के बच्चों के हिसाब से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved