
उज्जैन। कल रात राघवी के समीप ग्राम में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी को मोगरी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह घर में महिला की रक्त रंजित लाश पड़ी मिली। इस दौरान भीड़ लग गई और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल पर एफएसएल पार्टी भी पहुंच गई थी। राघवी थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह अलावे ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि समीप के ग्राम पिपलिया हरजी में महिला की हत्या हो गई और खून से सनी लाश उसके घर में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई। यहाँ रहने वाली संतोष बाई पति विष्णु माली की रक्त रंजित लाश पड़ी मिली और पास में ही उसके दो बच्चे रोते-बिलखते खड़े थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved