img-fluid

राजधानी में चरित्र संदेह के चलते सरेराह पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला

November 08, 2022

  • एक महीने से दंपति के बीच नहीं हो रही थी बातचीत, घुमाने के बहाने घर के बाहर ले गया था पति

भोपाल। निशातपुरा इलाके मेें दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने सरेराह अपनी पत्नी को चाकू से गोद डाला। आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर एक महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे थे। सोमवार की दोपहर को आरोपी पति पत्नी को घुमाने और बातचीत करने के बहाने घर से लेकर निकला। ऑटो से करोंद गल्ला मंडी पहुंचने के बाद में पति पत्नी आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी दोनों के बीच में विवाद हो गया। इसी बीच पति ने पत्नी को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रधान आरक्षक उमेश ने बताया कि मेहरीन बी पति उबेद खान (25) हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद में पति और 8 साल के बच्चे के साथ रहती हैं। महरीन गृहणी है, जबकि उसका पति प्राइवेट काम करता है। मेहरीन ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने से पति और उसका मन मुटाव चल रहा है। पति उसके चरित्र पर संदेह करता है। इसी बात को लेकर आए दिन बदसलूकी कर मारपीट करता है।


बीते एक महीने से दोनों ही एक ही घर में रहते हैं और दोनों में बातचीत नहीं होती थी। सोमवार को उबेद पत्नी को घुमाने और बातची करने के बहाने से घर से बाहर लेकर पहुंचा था। वह उसे गल्ला मंडी में आटो से लेकर पहुंचा और कहने लगा कि जरूरी बातचीत करना है। इसके बाद बातचीत में दोनों का विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर उबेद खान ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी की चीख पुकार सुनकर कु छ लोग उसकी मदद के लिए आगे बढ़े तो आरोपी चाकू लहराता हुआ मौके से भाग निकला। इस बीच घायल पत्नी घटना स्थल पर ही तड़पती रही। लोगों ने घटना की जानकारी लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को दी। पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर ऐम्बुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। देर रात आरोपी पति उबेद की तलाश कर उसे दबोच लिया गया है। आज उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उबेद के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Share:

  • गरीब मरीजों की खि़दमत के लिए फरिश्ता हैं राधेश्याम साबू

    Tue Nov 8 , 2022
    अपने लिए जिये तो क्या जिये तू जी ऐ दिल ज़माने के लिए। ये हैं राधेश्याम साबू। भेल भोपाल में 38 बरस इंन्ने मुलाज़मत करी है। भां से मेनिजर के ओहदे से सुबुकदोश (रिटायर) हुए तो खाली वखत में खिदमते ख़ल्क़ करने का जज़्बा जागा। आज ये 81 बरस के हैं,बाकी दिन में 18 घंटे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved