img-fluid

संदेह के चलते पड़ोसी ने ही कर दी थी प्रीतम की हत्या

August 21, 2022

  • शाम तक ग्वारीघाट पुलिस कर सकती है हत्याकांड का खुलासा

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत गत दिवस भटौली कुंड के पास हुए 58 वर्षीय प्रीतम रैकवार की धारदार हथियार से हत्या कर देने के मामले में पुलिस को कई अहम जानकारी हालिस हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम रैकवार की हत्या के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के पड़ौस में ही रहने वाले दुर्गा नगर निवासी 40 वर्षीय धर्मेन्द्र रैकवार को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि शक के चलते धर्मेन्द्र ने ही प्रीतम रैकवार की बीती सुबह धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। शाम तक ग्वारीघाट पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।


सूत्रों की माने तो मृतक प्रीतम रैकवार के पड़ौस में रहने वाला चायनीज, नाश्ते की दुकान लगाता था। वहीं मृतक प्रीतम रैकवार का व्यापार बहुत अच्छा चलता था। बताया जा रहा है कि धमेन्द्र को शक था कि जब से प्रीतम उसके पड़ौस में रहने आया था, तब से उसके घर में कलह मची रहती थी। धर्मेन्द्र की पत्नी भी कुछ समय पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। इन सब के पीछे धमेन्द्र प्रीतम को जिम्मेदार मानता था। इसी शंका के चलते द्वेष भावना से धमेन्द्र ने गत दिवस सुबह-सुबह भिटौली कुंड के पास प्रीतम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटन के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिले थे।

Share:

  • वजन कम करने के लिए इस समय खाएं खाना, तेजी से होगा वेट लॉस

    Sun Aug 21 , 2022
    नई दिल्ली: वजन कम करने के लिए सबसे पहले लोग जो काम करते हैं वो है ‘खाना छोड़ देना’. वेट लॉस के लिए लोग सबकुछ खाना बंद कर देते हैं और सलाद या हल्का फुल्का खाना शुरू कर देते हैं. जबकि ऐसा करना गलत होता है. साइंस कहता है कि वजन कम करने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved