
नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Vedic astrology) में किसी राशि में सूर्य व शुक्र (sun and venus) की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। शुक्र को प्रेम संबंध, सुख-सुविधाओं, प्रतिभा और धन आदि का कारक माना गया है। सूर्य (Sun) को आत्मा व साहस आदि का कारक माना गया है। 31 अगस्त को शुक्र की सिंह राशि (Leo sun sign) में युति बनेगी। दोनों ग्रहों की इस युति का लाभ कई राशि वालों को मिलेगा। जानें इन राशियों के बारे में-
सिंह-
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र व सूर्य की युति लाभकारी साबित होगी। सिंह राशि वालों को इस अवधि में अचानक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान हासिल होगा।
तुला-
तुला राशि (Libra) के जातकों के लिए दो बड़े ग्रहों की युति लाभकारी साबित होगी। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। धन कमाने के अवसर मिलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस अवधि में आपको धन लाभ के योग भी बनेंगे।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved